अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI रेड, 2000 करोड़ के लोन फ्रॉड में FIR दर्ज

Business News

उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) पर गंभीर आरोपों के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने 2000 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक फ्रॉड मामले में FIR दर्ज करते हुए RCOM और उससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लिए गए लोन से जुड़ा है।

SBI ने दी थी शिकायत
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में संसद में लिखित जवाब में कहा था कि SBI ने CBI से इस मामले में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही, बैंक ने अनिल अंबानी के खिलाफ पर्सनल इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही भी मुंबई NCLT में शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है रेड
इससे पहले 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक से जुड़े 3,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी समूह के 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे।

जांच में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां
CBI और ED की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें शामिल हैं –

  • कमजोर या फर्जी कंपनियों को लोन देना।

  • एक ही डायरेक्टर और एड्रेस वाली कंपनियों में फंड ट्रांसफर।

  • जरूरी दस्तावेजों का अभाव।

  • पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए लोन का उपयोग (लोन एवरग्रीनिंग)।

SBI ने कंपनी को ‘फ्रॉड’ घोषित किया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि RCom ने करीब 31,580 करोड़ रुपए के लोन का दुरुपयोग किया। इनमें से 13,667 करोड़ रुपए दूसरी कंपनियों के कर्ज चुकाने में और लगभग 12,692 करोड़ रुपए रिलायंस समूह की अन्य कंपनियों को ट्रांसफर कर दिए गए।

इस पूरे मामले में अब CBI, ED और अन्य वित्तीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI रेड, 2000 करोड़ के लोन फ्रॉड में FIR दर्ज

Business News

यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लिए गए लोन से जुड़ा है।

SBI ने दी थी शिकायत
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में संसद में लिखित जवाब में कहा था कि SBI ने CBI से इस मामले में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही, बैंक ने अनिल अंबानी के खिलाफ पर्सनल इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही भी मुंबई NCLT में शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है रेड
इससे पहले 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक से जुड़े 3,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी समूह के 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे।

जांच में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां
CBI और ED की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें शामिल हैं –

  • कमजोर या फर्जी कंपनियों को लोन देना।

  • एक ही डायरेक्टर और एड्रेस वाली कंपनियों में फंड ट्रांसफर।

  • जरूरी दस्तावेजों का अभाव।

  • पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए लोन का उपयोग (लोन एवरग्रीनिंग)।

SBI ने कंपनी को ‘फ्रॉड’ घोषित किया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि RCom ने करीब 31,580 करोड़ रुपए के लोन का दुरुपयोग किया। इनमें से 13,667 करोड़ रुपए दूसरी कंपनियों के कर्ज चुकाने में और लगभग 12,692 करोड़ रुपए रिलायंस समूह की अन्य कंपनियों को ट्रांसफर कर दिए गए।

इस पूरे मामले में अब CBI, ED और अन्य वित्तीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/fir-lodged-in-loan-fraud-of-cbi-red-2000-crore/article-31345

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.