जबलपुर को मिला एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर, गडकरी बोले- अच्छी सड़कें समृद्धि की कुंजी

Jabalpur, MP

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सड़क परियोजना का लोकार्पण किया।

 उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर बनाए गए इस फ्लाईओवर से अब मदनमहल से दमोह नाका तक की 7 किमी की दूरी मात्र 7 मिनट में तय होगी, जबकि पहले यही सफर 45 मिनट में पूरा होता था।

इस अवसर पर 4,250 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 174 किमी लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। गडकरी ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भेजा था, जिसके बाद इसे स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सीआरएफ (CREF) से स्वीकृत राशि को इस तरह के कार्य के लिए उपयोग किया गया है।

गडकरी ने अपने संबोधन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का हवाला देते हुए कहा-
"अमेरिका धनवान इसलिए नहीं है कि वहां सड़कें अच्छी हैं, बल्कि अमेरिका इसलिए धनवान है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं।"

भोपाल-जबलपुर ग्रीन फील्ड हाईवे और टाइगर रिजर्व कॉरिडोर की घोषणा

गडकरी ने ऐलान किया कि प्रदेश में भोपाल से जबलपुर तक ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने टाइगर रिजर्व कॉरिडोर के निर्माण की भी घोषणा की, जो पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देगा।

नए फ्लाईओवर और परियोजनाओं से न केवल जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि औद्योगिक और पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर को मिला एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर, गडकरी बोले- अच्छी सड़कें समृद्धि की कुंजी

Jabalpur, MP

 उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर बनाए गए इस फ्लाईओवर से अब मदनमहल से दमोह नाका तक की 7 किमी की दूरी मात्र 7 मिनट में तय होगी, जबकि पहले यही सफर 45 मिनट में पूरा होता था।

इस अवसर पर 4,250 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 174 किमी लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। गडकरी ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भेजा था, जिसके बाद इसे स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सीआरएफ (CREF) से स्वीकृत राशि को इस तरह के कार्य के लिए उपयोग किया गया है।

गडकरी ने अपने संबोधन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का हवाला देते हुए कहा-
"अमेरिका धनवान इसलिए नहीं है कि वहां सड़कें अच्छी हैं, बल्कि अमेरिका इसलिए धनवान है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं।"

भोपाल-जबलपुर ग्रीन फील्ड हाईवे और टाइगर रिजर्व कॉरिडोर की घोषणा

गडकरी ने ऐलान किया कि प्रदेश में भोपाल से जबलपुर तक ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने टाइगर रिजर्व कॉरिडोर के निर्माण की भी घोषणा की, जो पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देगा।

नए फ्लाईओवर और परियोजनाओं से न केवल जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि औद्योगिक और पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-got-mps-longest-flyover-gadkari-said-good-roads-key/article-31377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.