लव मैरिज के दस महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, दोस्तों को वीडियो कॉल कर बोला– "बचा सकते हो तो बचा लो"

Bhopal, MP

राजधानी के कमला नगर इलाके में रहने वाले 27 वर्षीय दुर्गेश उइके ने लव मैरिज के महज दस महीने बाद ही शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली।

 चौंकाने वाली बात यह रही कि फांसी लगाने से पहले उसने दोस्तों को व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वीडियो कॉल किया और कहा– "जीना अब मुश्किल है, बचा सकते हो तो बचा लो।"

उसके बाद भोपाल में रहने वाले दो दोस्त तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक ने पाइप से बने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी बोली– "कोई विवाद नहीं था"

दुर्गेश की पत्नी वैशाली, जो सिवनी की रहने वाली हैं, ने बताया कि शुक्रवार को ही पति ने उन्हें नागपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था। वहां उनकी बहन और मां रहती हैं।
वैशाली का कहना है कि पति ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही आपस में किसी तरह का विवाद था। “नागपुर पहुंचते ही कुछ घंटों बाद पति की मौत की खबर मिली,” उन्होंने रोते हुए बताया।

दोस्त ने बताई आखिरी बातचीत

मृतक के दोस्त आकाश ने कहा कि देर रात अचानक ग्रुप वीडियो कॉल आई। दुर्गेश ने साफ शब्दों में कहा– “भाई, मैं मरने जा रहा हूं...बचा सको तो बचा लो।”
दोस्त तत्काल घर पहुंचे लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। खिड़की से झांककर देखा तो दुर्गेश फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच

कमला नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लव मैरिज के दस महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, दोस्तों को वीडियो कॉल कर बोला– "बचा सकते हो तो बचा लो"

Bhopal, MP

 चौंकाने वाली बात यह रही कि फांसी लगाने से पहले उसने दोस्तों को व्हॉट्सऐप ग्रुप पर वीडियो कॉल किया और कहा– "जीना अब मुश्किल है, बचा सकते हो तो बचा लो।"

उसके बाद भोपाल में रहने वाले दो दोस्त तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक ने पाइप से बने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी बोली– "कोई विवाद नहीं था"

दुर्गेश की पत्नी वैशाली, जो सिवनी की रहने वाली हैं, ने बताया कि शुक्रवार को ही पति ने उन्हें नागपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था। वहां उनकी बहन और मां रहती हैं।
वैशाली का कहना है कि पति ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही आपस में किसी तरह का विवाद था। “नागपुर पहुंचते ही कुछ घंटों बाद पति की मौत की खबर मिली,” उन्होंने रोते हुए बताया।

दोस्त ने बताई आखिरी बातचीत

मृतक के दोस्त आकाश ने कहा कि देर रात अचानक ग्रुप वीडियो कॉल आई। दुर्गेश ने साफ शब्दों में कहा– “भाई, मैं मरने जा रहा हूं...बचा सको तो बचा लो।”
दोस्त तत्काल घर पहुंचे लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। खिड़की से झांककर देखा तो दुर्गेश फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच

कमला नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ten-months-after-the-love-marriage-the-young-man-committed/article-31367

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.