रतलाम: बिजली बिल विवाद पर जीवनसिंह शेरपुर ने चेतावनी दी, कहा- ‘बिजली कंपनी की आत्मा कांप जाएगी’

Ratlam, MP

जावरा में शुक्रवार को बिजली कंपनी और करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के बीच विवाद सामने आया। यह विवाद स्मार्ट मीटर से जुड़े बिजली बिलों को लेकर हुआ।

 शेरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे कंपनी के जेई भावेश कुमार को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में चेतावनी

वीडियो में शेरपुर कहते नजर आए, “दादागिरी करना है तो सुबह बाहर मिलते हैं। तुझे मारूंगा, उसके बाद तू एफआईआर कराएगा। महिलाओं से बात करना नहीं आती तुम्हें। दादागिरी करते तो तुम अभी अस्पताल में होते।”

बिजली बिल विवाद

मामला स्मार्ट मीटर से जुड़े बढ़े हुए बिलों को लेकर है। 15 दिन पहले उपभोक्ता संघर्ष समिति और सैकड़ों ग्रामीण जावरा कार्यालय में धरने पर बैठे थे। उस समय अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था।

कार्यालय पर हंगामा, तहसीलदार ने दिलाया भरोसा

शुक्रवार को उपभोक्ता संघर्ष समिति फिर से कार्यालय पहुंची। महिलाओं सहित कई ग्रामीण हाथों में चूड़ियां लेकर आए। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उपभोक्ता हंगामा कर रहे हैं और कार्यालय पर ताला लगाकर थाने चले गए। शेरपुर के आगमन के बाद माहौल गरम हो गया। तहसीलदार पारस वैश ने लोगों को शांत कराया और एक महीने में समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

दोनों पक्षों ने पुलिस में आवेदन दिया

बिजली कंपनी अधिकारियों ने थाने में शिकायत दी कि समिति ने हंगामा किया। वहीं संघर्ष समिति ने भी पुलिस को आवेदन देकर कहा कि अधिकारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।

शेरपुर का ऐलान

जीवनसिंह शेरपुर ने कहा, “अब डबल बिल आ रहे हैं। जिन्होंने जमा कर दिए उनके भी बिल जुड़कर आ रहे हैं। हम ऐसा आंदोलन करेंगे कि बिजली कंपनी की आत्मा कांप जाएगी।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम: बिजली बिल विवाद पर जीवनसिंह शेरपुर ने चेतावनी दी, कहा- ‘बिजली कंपनी की आत्मा कांप जाएगी’

Ratlam, MP

 शेरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे कंपनी के जेई भावेश कुमार को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में चेतावनी

वीडियो में शेरपुर कहते नजर आए, “दादागिरी करना है तो सुबह बाहर मिलते हैं। तुझे मारूंगा, उसके बाद तू एफआईआर कराएगा। महिलाओं से बात करना नहीं आती तुम्हें। दादागिरी करते तो तुम अभी अस्पताल में होते।”

बिजली बिल विवाद

मामला स्मार्ट मीटर से जुड़े बढ़े हुए बिलों को लेकर है। 15 दिन पहले उपभोक्ता संघर्ष समिति और सैकड़ों ग्रामीण जावरा कार्यालय में धरने पर बैठे थे। उस समय अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था।

कार्यालय पर हंगामा, तहसीलदार ने दिलाया भरोसा

शुक्रवार को उपभोक्ता संघर्ष समिति फिर से कार्यालय पहुंची। महिलाओं सहित कई ग्रामीण हाथों में चूड़ियां लेकर आए। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उपभोक्ता हंगामा कर रहे हैं और कार्यालय पर ताला लगाकर थाने चले गए। शेरपुर के आगमन के बाद माहौल गरम हो गया। तहसीलदार पारस वैश ने लोगों को शांत कराया और एक महीने में समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

दोनों पक्षों ने पुलिस में आवेदन दिया

बिजली कंपनी अधिकारियों ने थाने में शिकायत दी कि समिति ने हंगामा किया। वहीं संघर्ष समिति ने भी पुलिस को आवेदन देकर कहा कि अधिकारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।

शेरपुर का ऐलान

जीवनसिंह शेरपुर ने कहा, “अब डबल बिल आ रहे हैं। जिन्होंने जमा कर दिए उनके भी बिल जुड़कर आ रहे हैं। हम ऐसा आंदोलन करेंगे कि बिजली कंपनी की आत्मा कांप जाएगी।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeevan-singh-sherpur-warned-on-ratlam-electricity-bill-dispute-the/article-31351

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.