कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ED की गिरफ्त में, करोड़ों कैश-ज्वेलरी बरामद

Jagran Desk

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग विधानसभा से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

 उनकी गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत सिक्किम से हुई। वीरेंद्र पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के जरिए भारी कमाई करने का आरोप है।

शुक्रवार को ED ने विधायक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी को 12 करोड़ रुपए नकद, करीब 6 करोड़ की ज्वेलरी, एक करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा और चार लग्जरी वाहन मिले। छापे में बरामद कैश और ज्वेलरी की तस्वीरें भी एजेंसी ने जारी की हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि केसी वीरेंद्र की गोवा में कसीनो कारोबार में हिस्सेदारी है। वे वहां करीब पांच कसीनो संचालित करते हैं, जिनमें मशहूर पप्पीज कसीनो भी शामिल है।

ED ने छापेमारी के दौरान विधायक के क्रेडिट कार्ड, कई अहम दस्तावेज और ई-मेल रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। बरामद संपत्ति का मूल्यांकन कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पहले भी कांग्रेस विधायक पर गिरी थी गाज

पिछले आठ दिनों में ED ने कर्नाटक के दो कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई की है। इससे पहले 14 अगस्त को उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार से विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर पर छापा पड़ा था। वहां से ₹1.41 करोड़ नकद और 6.75 किलो सोना जब्त किया गया था। उनके बैंक खातों में जमा ₹14.13 करोड़ को भी फ्रीज किया गया। यह मामला 2010 में हुए अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़ा है, जिसमें ₹86.78 करोड़ की गड़बड़ी बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ED की गिरफ्त में, करोड़ों कैश-ज्वेलरी बरामद

Jagran Desk

 उनकी गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत सिक्किम से हुई। वीरेंद्र पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के जरिए भारी कमाई करने का आरोप है।

शुक्रवार को ED ने विधायक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी को 12 करोड़ रुपए नकद, करीब 6 करोड़ की ज्वेलरी, एक करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा और चार लग्जरी वाहन मिले। छापे में बरामद कैश और ज्वेलरी की तस्वीरें भी एजेंसी ने जारी की हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि केसी वीरेंद्र की गोवा में कसीनो कारोबार में हिस्सेदारी है। वे वहां करीब पांच कसीनो संचालित करते हैं, जिनमें मशहूर पप्पीज कसीनो भी शामिल है।

ED ने छापेमारी के दौरान विधायक के क्रेडिट कार्ड, कई अहम दस्तावेज और ई-मेल रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। बरामद संपत्ति का मूल्यांकन कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पहले भी कांग्रेस विधायक पर गिरी थी गाज

पिछले आठ दिनों में ED ने कर्नाटक के दो कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई की है। इससे पहले 14 अगस्त को उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार से विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर पर छापा पड़ा था। वहां से ₹1.41 करोड़ नकद और 6.75 किलो सोना जब्त किया गया था। उनके बैंक खातों में जमा ₹14.13 करोड़ को भी फ्रीज किया गया। यह मामला 2010 में हुए अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़ा है, जिसमें ₹86.78 करोड़ की गड़बड़ी बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/karnataka-congress-mla-kc-virendra-ed-recovered-crores-of-cash-jewelery/article-31375

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.