- Hindi News
- बिजनेस
- सेंसेक्स 694 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; मेटल-बैंकिंग शेयरों पर दबाव
सेंसेक्स 694 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; मेटल-बैंकिंग शेयरों पर दबाव
Business News
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 22 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 694 अंक की भारी गिरावट के साथ 81,307 पर आ गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 214 अंक टूटकर 24,870 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 लाल निशान पर रहे। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील जैसे दिग्गज शेयरों में 1% से 2.5% तक की गिरावट दर्ज हुई। वहीं महिंद्रा, मारुति और बीईएल जैसे कुछ शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 नीचे और केवल 8 ऊपर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल में 1.25%, पीएसयू बैंक में 1.12%, प्राइवेट बैंक में 1.06% और एफएमसीजी में 1% तक की गिरावट रही। जबकि मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज हुई।
मंगल इलेक्ट्रिकल का IPO आज आखिरी दिन
मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी मौका है। कंपनी ने 20 अगस्त को इश्यू खोला था और इसके जरिए 400 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹533 से ₹561 और लॉट साइज 26 शेयर तय किया गया है।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख
वैश्विक बाजारों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.054% की मामूली बढ़त के साथ 42,633 पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी 0.86% ऊपर 3,169 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.93% चढ़कर 25,339 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.45% बढ़कर 3,825 पर बंद हुआ।
वहीं, अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। 21 अगस्त को डाउ जोन्स 0.34% टूटकर 44,786 पर, नैस्डेक कंपोजिट 0.34% गिरकर 21,100 पर और S&P 500 0.40% नीचे 6,370 पर बंद हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए