- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुरहानपुर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग की मौत
बुरहानपुर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग की मौत
Burhanpur, MP
शहर में आवारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। शनिवार सुबह प्रतापपुरा छोटी सब्जी मंडी के पास एक सांड ने 65 वर्षीय बुजुर्ग नरेंद्र चूड़ीवाले पर हमला कर दिया। ज़मीन पर पटकने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वही सांड है, जिसने बीते दो दिनों में करीब 8 से 10 लोगों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को भी पांडुमल चौराहे पर इसने एक बुजुर्ग को धक्का देकर नाली में गिरा दिया था।
लोगों में दहशत, पार्षदों ने जताई नाराज़गी
क्षेत्रीय पार्षद अजय बालापुरकर और एहफाज मीर ने बताया कि सांड बेहद आक्रामक है और कई बार उन पर भी हमला कर चुका है। पार्षदों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मृतक नरेंद्र पहले से लकवाग्रस्त थे और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर कर दिया गया। पार्षदों व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की मांग उठाई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए