टीकमगढ़: लापता अनाज व्यापारी का शव दिदोनिया नाले से बरामद

Tikamgarh, MP

पलेरा थाना क्षेत्र के दिदोनिया नाले से शनिवार सुबह 42 वर्षीय अनाज व्यापारी मनीराम साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

 मृतक आलमपुरा गांव के रहने वाले थे और ग्रामीण इलाकों में साइकिल से अनाज की खरीदारी का काम करते थे।

लापता होने के बाद मिली लाश

मनीराम साहू शुक्रवार शाम से लापता थे। स्थानीय ग्रामीणों ने आज नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में यह पता चला कि मृतक के घर में एक बेटा है और तीन महीने पहले उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

संभावित कारण: नाले का गहरा पानी

पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि जिस नाले में शव मिला है, वहां से तालाब का ओवरफ्लो पानी निकलता है। नाले के पास कोई पक्का रास्ता नहीं है, ग्रामीण पगडंडी से ही नाला पार करते हैं। संभव है कि बीती रात पानी अधिक होने के कारण मनीराम गहरे पानी में डूब गए हों।

पोस्टमार्टम और आगे की जांच

मनीराम साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता लगाया जा सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

टीकमगढ़: लापता अनाज व्यापारी का शव दिदोनिया नाले से बरामद

Tikamgarh, MP

 मृतक आलमपुरा गांव के रहने वाले थे और ग्रामीण इलाकों में साइकिल से अनाज की खरीदारी का काम करते थे।

लापता होने के बाद मिली लाश

मनीराम साहू शुक्रवार शाम से लापता थे। स्थानीय ग्रामीणों ने आज नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में यह पता चला कि मृतक के घर में एक बेटा है और तीन महीने पहले उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

संभावित कारण: नाले का गहरा पानी

पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि जिस नाले में शव मिला है, वहां से तालाब का ओवरफ्लो पानी निकलता है। नाले के पास कोई पक्का रास्ता नहीं है, ग्रामीण पगडंडी से ही नाला पार करते हैं। संभव है कि बीती रात पानी अधिक होने के कारण मनीराम गहरे पानी में डूब गए हों।

पोस्टमार्टम और आगे की जांच

मनीराम साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता लगाया जा सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-tikamgarh-missing-grain-merchant-recovered-from-didonia/article-31353

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.