सरकारी कर्मचारियों के घर चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Agar Malwa, MP

जिले की पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं एक बाल अपचारी अभी फरार बताया जा रहा है।

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये का माल बरामद किया है। जब्त सामान में सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, टैबलेट, होम थिएटर, बैटरी और करीब 5 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अर्जुन नगर कॉलोनी में दबिश देकर सभी को पकड़ा गया।

शासकीय कर्मचारियों के घर बने निशाना

आरोपियों ने पूछताछ में टिल्लर कॉलोनी में हुई चोरियों को कबूल किया। उन्होंने खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों के मकानों को निशाना बनाया था। जिन घरों में चोरी हुई, उनमें अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीति चौहान, ट्रेजरी अधिकारी प्रहलाद धाकड़ और न्यायालय कर्मचारी सुनील किरार के मकान शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में सोनू, लीलाबाई और सुमितकौर बाई के नाम सामने आए हैं। पुलिस को आरोपियों से और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सरकारी कर्मचारियों के घर चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Agar Malwa, MP

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये का माल बरामद किया है। जब्त सामान में सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, टैबलेट, होम थिएटर, बैटरी और करीब 5 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अर्जुन नगर कॉलोनी में दबिश देकर सभी को पकड़ा गया।

शासकीय कर्मचारियों के घर बने निशाना

आरोपियों ने पूछताछ में टिल्लर कॉलोनी में हुई चोरियों को कबूल किया। उन्होंने खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों के मकानों को निशाना बनाया था। जिन घरों में चोरी हुई, उनमें अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीति चौहान, ट्रेजरी अधिकारी प्रहलाद धाकड़ और न्यायालय कर्मचारी सुनील किरार के मकान शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में सोनू, लीलाबाई और सुमितकौर बाई के नाम सामने आए हैं। पुलिस को आरोपियों से और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6-accused-arrested-for-revealing-theft-of-government-employees-houses/article-31361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.