सिवनी: शांति समिति बैठक में पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

Seoni, MP

आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली में शनिवार सुबह 11:30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश चतुर्थी और ईद मिलाद उल नवी के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 पुलिस के प्रमुख दिशा-निर्देश

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि यह बैठक पुलिस अधीक्षक शिमला प्रसाद के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडेय भी मौजूद रहीं।

पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिए कि:

  • पंडाल के प्रमुख और वॉलंटियर का नाम व मोबाइल नंबर थाने में जमा किया जाए।

  • पंडालों में टी.सी. कनेक्शन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य हो।

  • पंडाल में 24 घंटे कम से कम 2 लोग मौजूद रहें।

  • अग्निशमन के लिए पानी और रेत की व्यवस्था हो।

मूर्ति विसर्जन और जुलूस पर विशेष ध्यान

  • विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाने और तैराकों की मदद लेने की सलाह।

  • प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स का पालन अनिवार्य।

  • जुलूस और कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखें।

  • भड़काऊ नारेबाजी और गाने पूरी तरह प्रतिबंधित

  • झंडों में धातु की जगह लकड़ी या पीवीसी पाइप का उपयोग करें।

  • डीजे वाहन पर किसी को बैठने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में शामिल हुए अन्य अधिकारी

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, तहसीलदार हिमांशु कौसल, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस ने यह साफ किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहर में त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने पर जोर दिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सिवनी: शांति समिति बैठक में पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

Seoni, MP

 पुलिस के प्रमुख दिशा-निर्देश

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि यह बैठक पुलिस अधीक्षक शिमला प्रसाद के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडेय भी मौजूद रहीं।

पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिए कि:

  • पंडाल के प्रमुख और वॉलंटियर का नाम व मोबाइल नंबर थाने में जमा किया जाए।

  • पंडालों में टी.सी. कनेक्शन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य हो।

  • पंडाल में 24 घंटे कम से कम 2 लोग मौजूद रहें।

  • अग्निशमन के लिए पानी और रेत की व्यवस्था हो।

मूर्ति विसर्जन और जुलूस पर विशेष ध्यान

  • विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाने और तैराकों की मदद लेने की सलाह।

  • प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स का पालन अनिवार्य।

  • जुलूस और कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखें।

  • भड़काऊ नारेबाजी और गाने पूरी तरह प्रतिबंधित

  • झंडों में धातु की जगह लकड़ी या पीवीसी पाइप का उपयोग करें।

  • डीजे वाहन पर किसी को बैठने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में शामिल हुए अन्य अधिकारी

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, तहसीलदार हिमांशु कौसल, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस ने यह साफ किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहर में त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने पर जोर दिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-issued-strict-instructions-in-seoni-peace-committee-meeting/article-31359

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.