‘मछली’ फैमिली की जमींदोज प्रॉपर्टीज़ के बाद अब कृषि भूमि पर कब्जे की जांच शुरू

Bhopal, MP

राजधानी के कुख्यात ‘मछली’ परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। हथाईखेड़ा डैम के पास से 65 एकड़ जमीन मुक्त कराई जा चुकी है, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि इस गैंग ने कृषि भूमि पर भी कब्जा किया है। राजस्व अमला मौके की जांच कर रहा है।

 पिछले 23 दिनों में प्रशासन ने करीब 125 करोड़ रुपये मूल्य की 7 प्रॉपर्टीज़ को ध्वस्त किया है। इनमें 15 हजार वर्गफीट में बनी करीब 35 साल पुरानी तीन मंजिला आलीशान कोठी भी शामिल थी।

दो बड़ी कार्रवाइयाँ

  • 30 जुलाई को पहली कार्रवाई में हथाईखेड़ा डैम किनारे बने 6 अवैध निर्माण गिराए गए, जिनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई।

  • 21 अगस्त को दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें आलीशान कोठी को जमींदोज कर दिया गया। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई।

रेप- ब्लैकमेलिंग केस के बाद शुरू हुई कार्रवाई

जुलाई में भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स और देशी पिस्टल बरामद हुई थी। यासीन के मोबाइल से युवतियों और युवकों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले थे।

यहीं से पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू हुआ और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया।

आगे की रणनीति

प्रशासन ने साफ किया है कि मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग किस तरह होगा, इसकी योजना तैयार की जा रही है। वहीं, कृषि भूमि से जुड़े कब्जों की पुष्टि के बाद भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

‘मछली’ फैमिली की जमींदोज प्रॉपर्टीज़ के बाद अब कृषि भूमि पर कब्जे की जांच शुरू

Bhopal, MP

 पिछले 23 दिनों में प्रशासन ने करीब 125 करोड़ रुपये मूल्य की 7 प्रॉपर्टीज़ को ध्वस्त किया है। इनमें 15 हजार वर्गफीट में बनी करीब 35 साल पुरानी तीन मंजिला आलीशान कोठी भी शामिल थी।

दो बड़ी कार्रवाइयाँ

  • 30 जुलाई को पहली कार्रवाई में हथाईखेड़ा डैम किनारे बने 6 अवैध निर्माण गिराए गए, जिनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई।

  • 21 अगस्त को दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें आलीशान कोठी को जमींदोज कर दिया गया। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई।

रेप- ब्लैकमेलिंग केस के बाद शुरू हुई कार्रवाई

जुलाई में भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स और देशी पिस्टल बरामद हुई थी। यासीन के मोबाइल से युवतियों और युवकों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले थे।

यहीं से पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू हुआ और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया।

आगे की रणनीति

प्रशासन ने साफ किया है कि मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग किस तरह होगा, इसकी योजना तैयार की जा रही है। वहीं, कृषि भूमि से जुड़े कब्जों की पुष्टि के बाद भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-zamindoz-properties-of-fish-family-now-the-investigation/article-31369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.