गणेश जी को दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती है? जानें धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Dharm desk

गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 27 अगस्त 2025 से शुरू होगा। दस दिनों तक घर-घर बप्पा की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और अंतिम दिन धूमधाम से विसर्जन होगा।

 गणेश पूजा में फूल, मिठाई और मोदक के साथ-साथ दूर्वा घास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि बप्पा की आराधना दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है।

गणेश जी और दूर्वा की पौराणिक कथा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एक बार भगवान गणेश ने अनलासुर नामक राक्षस का संहार किया और उसे निगल लिया। इससे उनके पेट में भयंकर जलन होने लगी। अनेक उपायों के बाद भी जब यह पीड़ा कम नहीं हुई तो ऋषि कश्यप ने उन्हें दूर्वा खाने की सलाह दी। जैसे ही गणेश जी ने दूर्वा ग्रहण की, उनके पेट की जलन शांत हो गई। तभी से दूर्वा उनकी प्रिय मानी जाती है और पूजा में इसे अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।

दूर्वा चढ़ाने के लाभ

  • विघ्न-बाधाओं से मुक्ति: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से जीवन की रुकावटें और कठिनाइयाँ दूर होती हैं।

  • सुख-समृद्धि: दूर्वा अर्पित करने से घर में धन, वैभव और खुशहाली आती है।

  • बुद्धि और ज्ञान: गणेश जी को बुद्धि का देवता माना गया है, इसलिए दूर्वा चढ़ाने से ज्ञान और विवेक की वृद्धि होती है।

  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ: दूर्वा को शीतलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो मन को शांत और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

दूर्वा अर्पित करने की विधि

गणेश जी की पूजा में दूर्वा अर्पित करते समय 11 जोड़े दूर्वा (कुल 22 दूर्वा) का गुच्छा बनाना चाहिए। इसे स्वच्छ जल से धोकर गणेश जी के चरणों में समर्पित करें। पूजा के समय “श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि” मंत्र का उच्चारण करना शुभ माना जाता है। दूर्वा को बप्पा के कान या माथे पर रखने की परंपरा विशेष फलदायी मानी जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गणेश जी को दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती है? जानें धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Dharm desk

 गणेश पूजा में फूल, मिठाई और मोदक के साथ-साथ दूर्वा घास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि बप्पा की आराधना दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है।

गणेश जी और दूर्वा की पौराणिक कथा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एक बार भगवान गणेश ने अनलासुर नामक राक्षस का संहार किया और उसे निगल लिया। इससे उनके पेट में भयंकर जलन होने लगी। अनेक उपायों के बाद भी जब यह पीड़ा कम नहीं हुई तो ऋषि कश्यप ने उन्हें दूर्वा खाने की सलाह दी। जैसे ही गणेश जी ने दूर्वा ग्रहण की, उनके पेट की जलन शांत हो गई। तभी से दूर्वा उनकी प्रिय मानी जाती है और पूजा में इसे अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।

दूर्वा चढ़ाने के लाभ

  • विघ्न-बाधाओं से मुक्ति: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से जीवन की रुकावटें और कठिनाइयाँ दूर होती हैं।

  • सुख-समृद्धि: दूर्वा अर्पित करने से घर में धन, वैभव और खुशहाली आती है।

  • बुद्धि और ज्ञान: गणेश जी को बुद्धि का देवता माना गया है, इसलिए दूर्वा चढ़ाने से ज्ञान और विवेक की वृद्धि होती है।

  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ: दूर्वा को शीतलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो मन को शांत और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

दूर्वा अर्पित करने की विधि

गणेश जी की पूजा में दूर्वा अर्पित करते समय 11 जोड़े दूर्वा (कुल 22 दूर्वा) का गुच्छा बनाना चाहिए। इसे स्वच्छ जल से धोकर गणेश जी के चरणों में समर्पित करें। पूजा के समय “श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि” मंत्र का उच्चारण करना शुभ माना जाता है। दूर्वा को बप्पा के कान या माथे पर रखने की परंपरा विशेष फलदायी मानी जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/learn-why-ganesha-is-offered-durva-religious-importance-and-mythology/article-31379

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.