- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला का आयोजन
रायपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला का आयोजन
Raipur, CG
रायपुर, छत्तीसगढ़: 10 से 16 मई तक रायपुर के वेदांता सिटी, कांदूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रिंटकला (प्लेटोग्राफी) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रख्यात प्रिंटमेकर प्रो. व्ही. नागदास के नेतृत्व में हुआ, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध प्रिंटमेकर और चित्रकार शामिल हुए। कार्यशाला का नाम 'डॉट्स एंड लाइन्स' रखा गया है, और इसमें देशभर के उभरते और स्थापित कलाकार भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला में अनुभवी प्रिंटमेकर जैसे प्रो. अजित शील (शांति निकेतन), रमेन्द्रनाथ काश्ठा (कोलकाता), प्रो. विजय बगोड़ी (बड़ोदरा), और प्रो. धनंजय पाठक (नागपुर) प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस आयोजन में रायपुर, खैरागढ़, राउरकेला, बोकारो, अंबाला जैसे विभिन्न स्थानों के कलाकार भाग ले रहे हैं।
प्रो. नागदास ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रिंटकला में नए विचारों और तकनीकों को बढ़ावा देना है, जिससे छत्तीसगढ़ की कला पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए