दतिया में 1.26 लाख की अवैध शराब और 3 लाख की पिकअप जब्त: पुलिस को देख कीचड़ में गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी

Datia, MP

जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 26 हजार रुपए की अवैध देसी प्लेन शराब और 3 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया है।

 वाहन में 36 पेटियों में 1800 क्वार्टर (कुल 324 लीटर) शराब भरी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, कीचड़ में फंसी गाड़ी

घटना शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP 07 ZU 2653) अवैध शराब लेकर सेवड़ा बायपास की ओर से दतिया की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अटल विहार कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने तेजी से भागने की कोशिश की, जिससे वाहन कीचड़ में फंस गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर, एक की हुई पहचान

वाहन के कीचड़ में फंसते ही चालक और उसका साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से एक आरोपी की पहचान विजय गुप्ता (निवासी- गंजी के हनुमान मंदिर के पास) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शराब के सैंपल लेकर जब्ती पंचनामा तैयार किया और शराब सहित वाहन को थाने में जब्त कर लिया गया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, तलाश जारी

पुलिस ने विजय गुप्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध शराब पर सख्ती जारी

दतिया जिले में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार मुस्तैदी दिखा रही है। हालिया कार्रवाई पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक ने भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दतिया में 1.26 लाख की अवैध शराब और 3 लाख की पिकअप जब्त: पुलिस को देख कीचड़ में गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी

Datia, MP

 वाहन में 36 पेटियों में 1800 क्वार्टर (कुल 324 लीटर) शराब भरी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, कीचड़ में फंसी गाड़ी

घटना शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP 07 ZU 2653) अवैध शराब लेकर सेवड़ा बायपास की ओर से दतिया की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अटल विहार कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने तेजी से भागने की कोशिश की, जिससे वाहन कीचड़ में फंस गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर, एक की हुई पहचान

वाहन के कीचड़ में फंसते ही चालक और उसका साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से एक आरोपी की पहचान विजय गुप्ता (निवासी- गंजी के हनुमान मंदिर के पास) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शराब के सैंपल लेकर जब्ती पंचनामा तैयार किया और शराब सहित वाहन को थाने में जब्त कर लिया गया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, तलाश जारी

पुलिस ने विजय गुप्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध शराब पर सख्ती जारी

दतिया जिले में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार मुस्तैदी दिखा रही है। हालिया कार्रवाई पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक ने भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-datia-the-accused-ran-away-from-the-car-in/article-26632

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.