बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या: मां ने डिप्टी सीएम पर निकाला गुस्सा, बोलीं - मेरा बेटा भी BJP में था, मुझे इंसाफ चाहिए

Jagran Desk

राजधानी पटना में शुक्रवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। प्रसिद्ध कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या उनके अपार्टमेंट के बाहर गोली मारकर कर दी गई।

शनिवार को इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। STF की टीम शूटर और उसके मददगारों की तलाश में जुटी है।

अपार्टमेंट गेट के बाहर मारी गई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। गोपाल खेमका रामगुलाम चौक के पास स्थित कटारुका निवास लौट रहे थे। वह अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। जैसे ही अपार्टमेंट के गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार शूटर ने उन्हें सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

परिजन खेमका को गंभीर अवस्था में मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें एक अपराधी गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।

गांधी मैदान थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

हैरानी की बात यह है कि यह वारदात गांधी मैदान थाने से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि घटना के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन को फोन कर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

मां ने डिप्टी सीएम पर फोड़ा गुस्सा, कहा- मेरा बेटा BJP में था, मुझे न्याय चाहिए

घटना के बाद शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान गोपाल खेमका की मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा,

"मेरा बेटा भी BJP में था... मुझे इंसाफ चाहिए... हत्यारों को पकड़िए, सजा दीजिए... सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए।"

विपक्षी नेताओं का भी हत्याकांड पर तीखा रुख सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सांसद पप्पू यादव ने खेमका के घर पहुंचकर सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

STF की छापेमारी, शूटर की पहचान लगभग तय

पटना रेंज के IG जितेंद्र राणा ने मीडिया को बताया कि

"हत्या शूटर से कराई गई है, उसके साथ कुछ लाइजनर भी थे। हत्या की वजह लगभग साफ हो चुकी है। जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। कड़ी कार्रवाई होगी।"

FSL की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शूटर की पहचान हो चुकी है, और उसे पकड़ने के लिए STF की टीम लगातार राज्य के बाहर भी दबिश दे रही है।

बेटी के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

गोपाल खेमका की बेटी स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। उनके भारत लौटने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या: मां ने डिप्टी सीएम पर निकाला गुस्सा, बोलीं - मेरा बेटा भी BJP में था, मुझे इंसाफ चाहिए

Jagran Desk

शनिवार को इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। STF की टीम शूटर और उसके मददगारों की तलाश में जुटी है।

अपार्टमेंट गेट के बाहर मारी गई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। गोपाल खेमका रामगुलाम चौक के पास स्थित कटारुका निवास लौट रहे थे। वह अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। जैसे ही अपार्टमेंट के गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार शूटर ने उन्हें सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

परिजन खेमका को गंभीर अवस्था में मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें एक अपराधी गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।

गांधी मैदान थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

हैरानी की बात यह है कि यह वारदात गांधी मैदान थाने से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि घटना के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन को फोन कर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

मां ने डिप्टी सीएम पर फोड़ा गुस्सा, कहा- मेरा बेटा BJP में था, मुझे न्याय चाहिए

घटना के बाद शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान गोपाल खेमका की मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा,

"मेरा बेटा भी BJP में था... मुझे इंसाफ चाहिए... हत्यारों को पकड़िए, सजा दीजिए... सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए।"

विपक्षी नेताओं का भी हत्याकांड पर तीखा रुख सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और सांसद पप्पू यादव ने खेमका के घर पहुंचकर सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

STF की छापेमारी, शूटर की पहचान लगभग तय

पटना रेंज के IG जितेंद्र राणा ने मीडिया को बताया कि

"हत्या शूटर से कराई गई है, उसके साथ कुछ लाइजनर भी थे। हत्या की वजह लगभग साफ हो चुकी है। जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। कड़ी कार्रवाई होगी।"

FSL की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शूटर की पहचान हो चुकी है, और उसे पकड़ने के लिए STF की टीम लगातार राज्य के बाहर भी दबिश दे रही है।

बेटी के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

गोपाल खेमका की बेटी स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। उनके भारत लौटने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/businessman-gopal-khemka-was-shot-and-killed-by-the-mother/article-26630

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.