शिवपुरी में दो अलग-अलग हादसे, दो मौतें: बेल्डिंग दुकान में करंट से मजदूर की जान गई, किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक मजदूर और एक किशोरी की मौत हो गई। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ौदी इलाके की है, जबकि दूसरी घटना पोहरी क्षेत्र के चकराना गांव में हुई।

 बेल्डिंग दुकान में करंट लगने से श्रमिक की मौत

बड़ौदी में शुक्रवार शाम 36 वर्षीय शफीक खान एक बेल्डिंग दुकान पर काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, शफीक को एक लोहे की चद्दर दी गई, जिसमें संभवतः अर्थिंग की खराबी के कारण करंट था। चद्दर छूते ही शफीक करंट की चपेट में आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कर्मचारी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शफीक मूल रूप से सहिसपुरा मस्जिद के पास का निवासी था और पहले राइन मार्केट में ट्रकों की पेंटिंग करता था। हाल ही में काम की कमी के चलते उसने गिर्राज धाकड़ की बेल्डिंग दुकान पर हेल्पर की नौकरी शुरू की थी।

14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

दूसरी घटना पोहरी थाना क्षेत्र के चकराना गांव की है। यहां 14 वर्षीय वंशिका धाकड़ की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उसकी मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर संदेह पैदा हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

दोनों मामलों में पुलिस ने किया मर्ग कायम

कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों मामलों की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में दो अलग-अलग हादसे, दो मौतें: बेल्डिंग दुकान में करंट से मजदूर की जान गई, किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Shivpuri, MP

 बेल्डिंग दुकान में करंट लगने से श्रमिक की मौत

बड़ौदी में शुक्रवार शाम 36 वर्षीय शफीक खान एक बेल्डिंग दुकान पर काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, शफीक को एक लोहे की चद्दर दी गई, जिसमें संभवतः अर्थिंग की खराबी के कारण करंट था। चद्दर छूते ही शफीक करंट की चपेट में आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कर्मचारी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शफीक मूल रूप से सहिसपुरा मस्जिद के पास का निवासी था और पहले राइन मार्केट में ट्रकों की पेंटिंग करता था। हाल ही में काम की कमी के चलते उसने गिर्राज धाकड़ की बेल्डिंग दुकान पर हेल्पर की नौकरी शुरू की थी।

14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

दूसरी घटना पोहरी थाना क्षेत्र के चकराना गांव की है। यहां 14 वर्षीय वंशिका धाकड़ की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उसकी मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर संदेह पैदा हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

दोनों मामलों में पुलिस ने किया मर्ग कायम

कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों मामलों की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-separate-accidents-in-shivpuri-two-deaths-a-laborer-dies/article-26626

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.