संविदा कर्मी करंट की चपेट में आया: दोनों हाथ और पैर की उंगली गंवाई, परिवार ने की मदद की अपील

Balrampur , CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बिजली लाइन सुधारने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सनावल पावर हाउस में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन तबारक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं और पैर की एक उंगली भी काटनी पड़ी है।

चार मिनट में पलट गया जीवन

तबारक 22 मई को दोपहर 2:30 बजे ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। उसने परमिट लेने के बाद काम शुरू किया, लेकिन महज चार मिनट बाद अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगते ही तबारक ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन में सनावल अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाड्रफनगर, अंबिकापुर होते हुए अंततः रायपुर के डीकेएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया।

हाथ गंवाए, अंग क्षतिग्रस्त

इलाज के दौरान तबारक के दोनों हाथ काटने पड़े। पैर की एक उंगली भी काटनी पड़ी और प्राइवेट पार्ट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर जलन व चोटें हैं।

विभाग और ठेकेदार मौन

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर हादसे के बावजूद न छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी और न ही संबंधित ठेकेदार ने तबारक या उसके परिवार को किसी तरह की आर्थिक मदद दी है।

परिवार को है समाज से उम्मीद

घटना के बाद तबारक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। अब तक इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। परिजनों ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि तबारक का बेहतर इलाज जारी रह सके।

कर्तव्यनिष्ठ था तबारक

तबारक पिछले तीन वर्षों से सनावल क्षेत्र में फ्यूज कॉल लाइनमैन के रूप में सेवा दे रहा था। साथी कर्मचारी और ग्रामीणों के अनुसार वह बेहद जिम्मेदार और ईमानदार कर्मचारी था, जो हर कॉल पर तत्परता से कार्य करता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

संविदा कर्मी करंट की चपेट में आया: दोनों हाथ और पैर की उंगली गंवाई, परिवार ने की मदद की अपील

Balrampur , CG

इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं और पैर की एक उंगली भी काटनी पड़ी है।

चार मिनट में पलट गया जीवन

तबारक 22 मई को दोपहर 2:30 बजे ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। उसने परमिट लेने के बाद काम शुरू किया, लेकिन महज चार मिनट बाद अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगते ही तबारक ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन में सनावल अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाड्रफनगर, अंबिकापुर होते हुए अंततः रायपुर के डीकेएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया।

हाथ गंवाए, अंग क्षतिग्रस्त

इलाज के दौरान तबारक के दोनों हाथ काटने पड़े। पैर की एक उंगली भी काटनी पड़ी और प्राइवेट पार्ट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर जलन व चोटें हैं।

विभाग और ठेकेदार मौन

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर हादसे के बावजूद न छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी और न ही संबंधित ठेकेदार ने तबारक या उसके परिवार को किसी तरह की आर्थिक मदद दी है।

परिवार को है समाज से उम्मीद

घटना के बाद तबारक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। अब तक इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। परिजनों ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि तबारक का बेहतर इलाज जारी रह सके।

कर्तव्यनिष्ठ था तबारक

तबारक पिछले तीन वर्षों से सनावल क्षेत्र में फ्यूज कॉल लाइनमैन के रूप में सेवा दे रहा था। साथी कर्मचारी और ग्रामीणों के अनुसार वह बेहद जिम्मेदार और ईमानदार कर्मचारी था, जो हर कॉल पर तत्परता से कार्य करता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-family-lost-both-hands-and-legs-in-the-grip/article-26634

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.