- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर - हथियार और शव बरामद, ऑपरेशन जारी
बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर - हथियार और शव बरामद, ऑपरेशन जारी
Bijapur, CG
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बुधवार सुबह शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, DRG और STF की संयुक्त टीम ने पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की पुख्ता सूचना के बाद एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान घने जंगलों में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मौके से एक हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि मारे गए नक्सली की पहचान किसी सक्रिय दस्ते के सदस्य के रूप में हो सकती है।
इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल को भी अलर्ट पर रखा गया है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरा क्षेत्र सघन सर्चिंग के दायरे में आएगा ताकि नक्सलियों के ठिकानों और मौजूदगी की और जानकारी जुटाई जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए