सीपत NTPC प्लांट में दर्दनाक हादसा: मेंटेनेंस के दौरान प्लेटफॉर्म गिरा, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Bilaspur, CG

बिलासपुर जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) प्लांट में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यूनिट-5 में लगे प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म के अचानक टूटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान श्याम साहू के रूप में हुई है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का निवासी था।

हादसे के बाद चारों घायलों को तत्काल उपचार के लिए NTPC अस्पताल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई, जबकि शेष घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का गुस्सा फूटा, गेट के बाहर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक और घायलों के परिजन एनटीपीसी प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट के बाहर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हादसे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और उन्हें प्लांट परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। यूनिट-5 गेट के पास माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारी न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, वहीं एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सैकड़ों लोग गेट के पास जमा हो गए हैं और एनटीपीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है और इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीपत NTPC प्लांट में दर्दनाक हादसा: मेंटेनेंस के दौरान प्लेटफॉर्म गिरा, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Bilaspur, CG

हादसे के बाद चारों घायलों को तत्काल उपचार के लिए NTPC अस्पताल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई, जबकि शेष घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का गुस्सा फूटा, गेट के बाहर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक और घायलों के परिजन एनटीपीसी प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट के बाहर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हादसे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और उन्हें प्लांट परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। यूनिट-5 गेट के पास माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारी न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, वहीं एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सैकड़ों लोग गेट के पास जमा हो गए हैं और एनटीपीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है और इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-accident-at-sipat-ntpc-plant-a-worker-dies-during/article-30004

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.