सक्ती में 35 परिवारों की घर वापसी: वर्षों बाद फिर लौटे सनातन परंपरा में, प्रबल प्रताप जूदेव ने किया स्वागत

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार को 35 आदिवासी परिवारों ने ईसाई धर्म त्यागकर दोबारा सनातन धर्म को अपनाया। यह घर वापसी कार्यक्रम झोबा आश्रम में आयोजित किया गया, जहां बीजेपी नेता और अखिल भारतीय घर वापसी संगठन के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पारंपरिक रूप से इन परिवारों के पैर धोकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

 इन परिवारों का कहना है कि वे पहले बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर बैठे थे, लेकिन अब अपनी जड़ों की ओर लौटने पर उन्हें आत्मिक शांति मिल रही है।

जूदेव का आरोप: ‘स्लीपर सेल’ की तरह काम कर रहे धर्मांतरण एजेंट

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि राज्य में सक्रिय धर्मांतरण एजेंट मिशनरी की आड़ में काम कर रहे हैं और भोले-भाले ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने साजिश के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को मिशनरियों को सौंपा, जिसका उपयोग सेवा के बजाय धर्मांतरण के लिए किया गया।

‘धोखे में आकर छोड़ा धर्म, अब लौटकर सुकून मिला’: कविता सुमन

सपरेली गांव की कविता सुमन, जो अब दोबारा सनातन धर्म में लौटी हैं, ने मंच से कहा – "मुझे सेवा और मदद के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया था। जब मैंने उनके कथनों पर विश्वास किया, तब मुझे लगा कि शायद यही रास्ता ठीक है। लेकिन समय के साथ मैंने अपनी गलती समझी और अब अपने पूर्वजों के धर्म में लौट आई हूं।"

11 वर्षों में 15,000 से ज्यादा लोगों की घर वापसी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में अब तक करीब 15 हजार लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। संगठन का मानना है कि जिनके पूर्वज सनातनी थे, वे अगर इच्छा जताएं तो सम्मान के साथ वापस लौट सकते हैं।

धर्माचार्यों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

घर वापसी कार्यक्रम में कई संत-महात्मा भी शामिल हुए। इनमें दीदी प्रज्ञा भारती, स्वामी दिव्यानंद (ओम बाबा), स्वामी कौशलेन्द्र कृष्ण महाराज, आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री और अन्य प्रमुख सनातन सेवक मौजूद रहे। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी भारी भागीदारी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सक्ती में 35 परिवारों की घर वापसी: वर्षों बाद फिर लौटे सनातन परंपरा में, प्रबल प्रताप जूदेव ने किया स्वागत

Raipur,C.G

 इन परिवारों का कहना है कि वे पहले बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर बैठे थे, लेकिन अब अपनी जड़ों की ओर लौटने पर उन्हें आत्मिक शांति मिल रही है।

जूदेव का आरोप: ‘स्लीपर सेल’ की तरह काम कर रहे धर्मांतरण एजेंट

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि राज्य में सक्रिय धर्मांतरण एजेंट मिशनरी की आड़ में काम कर रहे हैं और भोले-भाले ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने साजिश के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को मिशनरियों को सौंपा, जिसका उपयोग सेवा के बजाय धर्मांतरण के लिए किया गया।

‘धोखे में आकर छोड़ा धर्म, अब लौटकर सुकून मिला’: कविता सुमन

सपरेली गांव की कविता सुमन, जो अब दोबारा सनातन धर्म में लौटी हैं, ने मंच से कहा – "मुझे सेवा और मदद के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया था। जब मैंने उनके कथनों पर विश्वास किया, तब मुझे लगा कि शायद यही रास्ता ठीक है। लेकिन समय के साथ मैंने अपनी गलती समझी और अब अपने पूर्वजों के धर्म में लौट आई हूं।"

11 वर्षों में 15,000 से ज्यादा लोगों की घर वापसी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में अब तक करीब 15 हजार लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। संगठन का मानना है कि जिनके पूर्वज सनातनी थे, वे अगर इच्छा जताएं तो सम्मान के साथ वापस लौट सकते हैं।

धर्माचार्यों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

घर वापसी कार्यक्रम में कई संत-महात्मा भी शामिल हुए। इनमें दीदी प्रज्ञा भारती, स्वामी दिव्यानंद (ओम बाबा), स्वामी कौशलेन्द्र कृष्ण महाराज, आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री और अन्य प्रमुख सनातन सेवक मौजूद रहे। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी भारी भागीदारी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/prabal-pratap-judeo-welcomed-in-sanatan-tradition-again-after-years/article-30006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.