पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का किया उद्घाटन, मंत्रालयों को मिलेगा अत्याधुनिक नया कार्यालय

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 का भव्य उद्घाटन किया।

 इस भवन के शुरू होने से अब विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, कर्तव्य भवन-1 और 2 भी अगले महीने तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे, जबकि अन्य भवनों का निर्माण अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है कर्तव्य भवन

कर्तव्य भवन-3, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत तैयार किया गया पहला ऐसा भवन है, जहां विभिन्न मंत्रालयों जैसे कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, डीओपीटी, पेट्रोलियम मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा।

परियोजना के पूरे होने पर करीब 1500 करोड़ रुपये का सालाना किराया बचाया जाएगा।

भवन की प्रमुख विशेषताएं:

  • कुल क्षेत्रफल: 1.5 लाख वर्ग मीटर

  • मंजिलें: भूतल सहित कुल 10 मंजिलें

  • कार पार्किंग: 600 वाहनों की क्षमता

  • स्मार्ट फीचर्स: ऑटोमैटिक सीढ़ियां, 27 लिफ्ट, सोलर पैनल, ई-वाहन चार्जिंग

  • आईटी सक्षम ऑफिस: स्मार्ट एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, CCTV कमांड सेंटर

  • ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक भवनों की तुलना में 30% कम ऊर्जा खपत

  • सुविधाएं: योगा हॉल, क्रेच, मेडिकल रूम, कैफे, मीटिंग रूम, 24 बड़े और 26 छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल

पुराने भवन होंगे खत्म, मंत्रालय होंगे शिफ्ट

शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन जैसे पुराने ढांचे, जो 1950-70 के दशक के हैं, अब तोड़े जाएंगे। इन भवनों में स्थित मंत्रालयों को चरणबद्ध तरीके से नए कर्तव्य भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।

कर्तव्य भवनों के बन जाने के बाद, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को भी पूरी तरह खाली कर 'भारत संग्रहालय' में परिवर्तित किया जाएगा। यह संग्रहालय देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत को दर्शाएगा, जिसमें महाभारत काल से लेकर आज तक की झलक दिखाई जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय और नया आवास भी इस परियोजना में शामिल

परियोजना के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), इंडिया हाउस, कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और नया प्रधानमंत्री आवास भी बनाया जाएगा। यह कार्य दिसंबर 2031 तक पूरा होने की योजना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का किया उद्घाटन, मंत्रालयों को मिलेगा अत्याधुनिक नया कार्यालय

Jagran Desk

 इस भवन के शुरू होने से अब विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, कर्तव्य भवन-1 और 2 भी अगले महीने तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे, जबकि अन्य भवनों का निर्माण अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है कर्तव्य भवन

कर्तव्य भवन-3, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत तैयार किया गया पहला ऐसा भवन है, जहां विभिन्न मंत्रालयों जैसे कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, डीओपीटी, पेट्रोलियम मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा।

परियोजना के पूरे होने पर करीब 1500 करोड़ रुपये का सालाना किराया बचाया जाएगा।

भवन की प्रमुख विशेषताएं:

  • कुल क्षेत्रफल: 1.5 लाख वर्ग मीटर

  • मंजिलें: भूतल सहित कुल 10 मंजिलें

  • कार पार्किंग: 600 वाहनों की क्षमता

  • स्मार्ट फीचर्स: ऑटोमैटिक सीढ़ियां, 27 लिफ्ट, सोलर पैनल, ई-वाहन चार्जिंग

  • आईटी सक्षम ऑफिस: स्मार्ट एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, CCTV कमांड सेंटर

  • ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक भवनों की तुलना में 30% कम ऊर्जा खपत

  • सुविधाएं: योगा हॉल, क्रेच, मेडिकल रूम, कैफे, मीटिंग रूम, 24 बड़े और 26 छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल

पुराने भवन होंगे खत्म, मंत्रालय होंगे शिफ्ट

शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन जैसे पुराने ढांचे, जो 1950-70 के दशक के हैं, अब तोड़े जाएंगे। इन भवनों में स्थित मंत्रालयों को चरणबद्ध तरीके से नए कर्तव्य भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।

कर्तव्य भवनों के बन जाने के बाद, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को भी पूरी तरह खाली कर 'भारत संग्रहालय' में परिवर्तित किया जाएगा। यह संग्रहालय देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत को दर्शाएगा, जिसमें महाभारत काल से लेकर आज तक की झलक दिखाई जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय और नया आवास भी इस परियोजना में शामिल

परियोजना के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), इंडिया हाउस, कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और नया प्रधानमंत्री आवास भी बनाया जाएगा। यह कार्य दिसंबर 2031 तक पूरा होने की योजना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-inaugurated-duty-bhavan-3-ministries-will-get-state-of-the-art-new/article-29996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.