कुएं में गिरी गाय, जहरीली गैस की अफवाह से मचा हड़कंप; S.D.E.R.F. ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Umaria, MP

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के देवरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गाय अचानक खेत के पास स्थित खुले कुएं में गिर गई।

इसी दौरान किसी ने कुएं में जहरीली गैस फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस और एसडीईआरएफ (State Disaster Emergency Response Force) की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ अधिकारी राहुल साहू के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर कुएं में उतरने का फैसला किया। पूरी सावधानी के साथ रस्सी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाय को प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे स्वस्थ घोषित किया गया।

गैस की खबर निकली अफवाह

चंदिया थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि कुएं में किसी भी तरह की जहरीली गैस नहीं पाई गई। अफवाह के कारण लोग डर गए थे, लेकिन जांच में यह केवल भ्रम साबित हुआ।

अब होगा कुएं का सुधार

देवरा गांव के सरपंच बबन सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही कुएं की मुंडेर बनवाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कटाई के बाद इस कुएं को पूरी तरह से भरवा दिया जाएगा।

यह घटना एक ओर जहां अफवाहों के खतरनाक असर को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर आपदा प्रबंधन की तत्परता और पशु जीवन के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय देती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कुएं में गिरी गाय, जहरीली गैस की अफवाह से मचा हड़कंप; S.D.E.R.F. ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Umaria, MP

इसी दौरान किसी ने कुएं में जहरीली गैस फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस और एसडीईआरएफ (State Disaster Emergency Response Force) की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ अधिकारी राहुल साहू के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने ऑक्सीजन मास्क पहनकर कुएं में उतरने का फैसला किया। पूरी सावधानी के साथ रस्सी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाय को प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे स्वस्थ घोषित किया गया।

गैस की खबर निकली अफवाह

चंदिया थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि कुएं में किसी भी तरह की जहरीली गैस नहीं पाई गई। अफवाह के कारण लोग डर गए थे, लेकिन जांच में यह केवल भ्रम साबित हुआ।

अब होगा कुएं का सुधार

देवरा गांव के सरपंच बबन सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही कुएं की मुंडेर बनवाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कटाई के बाद इस कुएं को पूरी तरह से भरवा दिया जाएगा।

यह घटना एक ओर जहां अफवाहों के खतरनाक असर को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर आपदा प्रबंधन की तत्परता और पशु जीवन के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय देती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cow-fell-into-the-well-rumor-of-poisonous-gas-created/article-29990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.