विधायक को राखी बांधने उमड़ी हजारों बहनों की भीड़, 10-10 हजार के चेक पाकर झूम उठीं महिलाएं; राखी महोत्सव में टूटा रिकॉर्ड

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर में आयोजित भव्य राखी महोत्सव में अनोखा नजारा देखने को मिला, जब हजारों बहनों ने स्थानीय विधायक रिकेश सेन को राखी बांधने के लिए एक साथ पंजीयन कराया।

 आयोजन स्थल पर विधायक को राखी बांधने के लिए 7 हजार से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं, जबकि कुल पंजीयन 20 हजार से अधिक हुआ।

विधायक ने मंच से कहा कि इतने बड़े स्तर पर राखी बांधने का आयोजन शायद पहली बार हुआ है, और यह 'खान सर' जैसे रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया। कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाई, तिलक लगाया और नारियल भेंट किए। दोनों हाथों में राखियों से लिपटे विधायक को देख माहौल बेहद भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया।

हर बहन को मिला उपहार

राखी बांधने आई महिलाओं को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के तहत 10-10 हजार रुपए के चेक उपहार स्वरूप दिए गए। यह राशि उन महिलाओं के लिए थी जो गंभीर बीमारी, आर्थिक तंगी या अन्य सामाजिक संकट से जूझ रही हैं। कुछ महिलाओं को प्रतीकात्मक तौर पर 2-3 हजार के चेक भी वितरित किए गए।

विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट किया कि कोई भी बहन खाली हाथ नहीं लौटेगी। हर महिला को उपहार देना सुनिश्चित किया गया है।

पारिवारिक रिश्ता जोड़ने की पहल

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज से आत्मीय और पारिवारिक संबंध भी रखते हैं। उन्होंने इस आयोजन को बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताया।

राखी महोत्सव का आयोजन भिलाई के लोकांगन परिसर में किया गया था, जहां भारी संख्या में महिलाएं जुटीं। आयोजन की भव्यता और महिलाओं की सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बना दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

विधायक को राखी बांधने उमड़ी हजारों बहनों की भीड़, 10-10 हजार के चेक पाकर झूम उठीं महिलाएं; राखी महोत्सव में टूटा रिकॉर्ड

Durg, cg

 आयोजन स्थल पर विधायक को राखी बांधने के लिए 7 हजार से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं, जबकि कुल पंजीयन 20 हजार से अधिक हुआ।

विधायक ने मंच से कहा कि इतने बड़े स्तर पर राखी बांधने का आयोजन शायद पहली बार हुआ है, और यह 'खान सर' जैसे रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया। कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाई, तिलक लगाया और नारियल भेंट किए। दोनों हाथों में राखियों से लिपटे विधायक को देख माहौल बेहद भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया।

हर बहन को मिला उपहार

राखी बांधने आई महिलाओं को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के तहत 10-10 हजार रुपए के चेक उपहार स्वरूप दिए गए। यह राशि उन महिलाओं के लिए थी जो गंभीर बीमारी, आर्थिक तंगी या अन्य सामाजिक संकट से जूझ रही हैं। कुछ महिलाओं को प्रतीकात्मक तौर पर 2-3 हजार के चेक भी वितरित किए गए।

विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट किया कि कोई भी बहन खाली हाथ नहीं लौटेगी। हर महिला को उपहार देना सुनिश्चित किया गया है।

पारिवारिक रिश्ता जोड़ने की पहल

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज से आत्मीय और पारिवारिक संबंध भी रखते हैं। उन्होंने इस आयोजन को बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताया।

राखी महोत्सव का आयोजन भिलाई के लोकांगन परिसर में किया गया था, जहां भारी संख्या में महिलाएं जुटीं। आयोजन की भव्यता और महिलाओं की सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बना दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/thousands-of-sisters-gathered-to-tie-the-rakhi-to-the/article-29988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.