तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त, सरकार से बनी सहमति; डिप्टी कलेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, मिलेंगे वाहन और ड्राइवर

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे तहसीलदारों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है।

 28 जुलाई से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग के कई अहम काम ठप हो गए थे। अब सरकार और तहसीलदार संघ के बीच बनी सहमति के बाद नामांतरण, सीमांकन, और भू-अधिकार अभिलेख जैसे कार्य दोबारा शुरू हो सकेंगे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की बैठक के बाद आंदोलन समाप्ति का निर्णय लिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग शासन की रीढ़ है और अधिकारियों की मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। बैठक में राजस्व सचिव, संचालनालय के संचालक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 क्या बनी सहमति?

  • डिप्टी कलेक्टर की भर्ती में अब 50% पदोन्नति और 50% सीधी भर्ती का फार्मूला लागू होगा।

  • नायब तहसीलदार और तहसीलदार को राजपत्रित दर्जा देने के प्रस्ताव पर जल्द निर्णय होगा।

  • लंबित पदोन्नतियां और ग्रेड पे से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा होगा।

  • सभी तहसीलों में सरकारी वाहन और ड्राइवर दिए जाएंगे।

  • अनुशासनात्मक मामलों में बिना प्रक्रिया के हुए निलंबन की जांच 15 दिन में पूरी की जाएगी।

संघ के नेताओं ने सरकार के सहयोगात्मक रुख की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि समयबद्ध कार्रवाई से सभी लंबित विषयों का समाधान होगा। उन्होंने इस समझौते को संवाद और सहयोग का सफल उदाहरण बताया।

वायरल हुई 'नारियल कलेक्शन' चैट

हड़ताल के दौरान तहसीलदारों के एक वॉट्सऐप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें "नारियल" और "किलो" जैसे कोड वर्ड का प्रयोग करते हुए कथित तौर पर पदोन्नति के लिए कलेक्शन की चर्चा हो रही थी। माना जा रहा है कि इन शब्दों का प्रयोग मंत्री और सचिवों तक पहुंचाने वाले कथित 'प्रसाद' के लिए किया गया था।

यह चैट "50-50 ग्रुप" नामक वॉट्सऐप समूह की थी, जिसमें ग्रुप के सदस्य यह भी कहते देखे गए कि यदि तय ‘नारियल’ समय पर नहीं पहुंचा, तो उन्हें दो साल तक जूनियर ही रहना पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त, सरकार से बनी सहमति; डिप्टी कलेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, मिलेंगे वाहन और ड्राइवर

Raipur,C.G

 28 जुलाई से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग के कई अहम काम ठप हो गए थे। अब सरकार और तहसीलदार संघ के बीच बनी सहमति के बाद नामांतरण, सीमांकन, और भू-अधिकार अभिलेख जैसे कार्य दोबारा शुरू हो सकेंगे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की बैठक के बाद आंदोलन समाप्ति का निर्णय लिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग शासन की रीढ़ है और अधिकारियों की मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। बैठक में राजस्व सचिव, संचालनालय के संचालक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 क्या बनी सहमति?

  • डिप्टी कलेक्टर की भर्ती में अब 50% पदोन्नति और 50% सीधी भर्ती का फार्मूला लागू होगा।

  • नायब तहसीलदार और तहसीलदार को राजपत्रित दर्जा देने के प्रस्ताव पर जल्द निर्णय होगा।

  • लंबित पदोन्नतियां और ग्रेड पे से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा होगा।

  • सभी तहसीलों में सरकारी वाहन और ड्राइवर दिए जाएंगे।

  • अनुशासनात्मक मामलों में बिना प्रक्रिया के हुए निलंबन की जांच 15 दिन में पूरी की जाएगी।

संघ के नेताओं ने सरकार के सहयोगात्मक रुख की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि समयबद्ध कार्रवाई से सभी लंबित विषयों का समाधान होगा। उन्होंने इस समझौते को संवाद और सहयोग का सफल उदाहरण बताया।

वायरल हुई 'नारियल कलेक्शन' चैट

हड़ताल के दौरान तहसीलदारों के एक वॉट्सऐप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें "नारियल" और "किलो" जैसे कोड वर्ड का प्रयोग करते हुए कथित तौर पर पदोन्नति के लिए कलेक्शन की चर्चा हो रही थी। माना जा रहा है कि इन शब्दों का प्रयोग मंत्री और सचिवों तक पहुंचाने वाले कथित 'प्रसाद' के लिए किया गया था।

यह चैट "50-50 ग्रुप" नामक वॉट्सऐप समूह की थी, जिसमें ग्रुप के सदस्य यह भी कहते देखे गए कि यदि तय ‘नारियल’ समय पर नहीं पहुंचा, तो उन्हें दो साल तक जूनियर ही रहना पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-recruitment-process-of-the-deputy-collector-the-consent-of/article-29984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.