नाबालिग से दुष्कर्म मामले में यश दयाल को राहत नहीं: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- पीड़िता नाबालिग है

राजस्थान हाईकोर्ट ने आईपीएल खिलाड़ी और तेज गेंदबाज यश दयाल को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोई राहत देने से इनकार कर दिया है।

 न्यायमूर्ति सुदेश बंसल की एकलपीठ ने साफ कहा कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई से संरक्षण नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने मामले की केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की है।

वकील ने बताया साजिश, पुराना मामला भी किया उजागर

यश दयाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता कुणाल जैमन ने अदालत में दलील दी कि इससे पहले गाजियाबाद में भी एक युवती ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। उनके अनुसार, जयपुर का यह नया मामला उसी घटना के 7 दिन बाद दर्ज किया गया और इसमें किसी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है, जो ऐसे झूठे केस के जरिए ब्लैकमेल करता है।

पुलिस का दावा: दो साल पहले बनाए थे संबंध

जयपुर के सांगानेर थाना प्रभारी अनिल जैमन के मुताबिक, पीड़िता दो साल पहले क्रिकेट के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि यश ने उसे क्रिकेट करियर बनाने का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान जयपुर में एक होटल में उससे दोबारा दुष्कर्म किया गया।

प्रभारी के अनुसार, जब पहली बार दुष्कर्म हुआ, तब लड़की की उम्र 17 वर्ष थी। इसलिए इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं यश दयाल

यश दयाल इससे पहले भी सोशल मीडिया को लेकर विवादों में रहे हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी साझा की थी, जिसे बाद में विवाद बढ़ने पर हटा दिया गया। उन्होंने सफाई में कहा था कि यह स्टोरी उन्होंने खुद नहीं डाली थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में यश दयाल को राहत नहीं: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- पीड़िता नाबालिग है

 न्यायमूर्ति सुदेश बंसल की एकलपीठ ने साफ कहा कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई से संरक्षण नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने मामले की केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की है।

वकील ने बताया साजिश, पुराना मामला भी किया उजागर

यश दयाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता कुणाल जैमन ने अदालत में दलील दी कि इससे पहले गाजियाबाद में भी एक युवती ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। उनके अनुसार, जयपुर का यह नया मामला उसी घटना के 7 दिन बाद दर्ज किया गया और इसमें किसी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है, जो ऐसे झूठे केस के जरिए ब्लैकमेल करता है।

पुलिस का दावा: दो साल पहले बनाए थे संबंध

जयपुर के सांगानेर थाना प्रभारी अनिल जैमन के मुताबिक, पीड़िता दो साल पहले क्रिकेट के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि यश ने उसे क्रिकेट करियर बनाने का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान जयपुर में एक होटल में उससे दोबारा दुष्कर्म किया गया।

प्रभारी के अनुसार, जब पहली बार दुष्कर्म हुआ, तब लड़की की उम्र 17 वर्ष थी। इसलिए इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं यश दयाल

यश दयाल इससे पहले भी सोशल मीडिया को लेकर विवादों में रहे हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी साझा की थी, जिसे बाद में विवाद बढ़ने पर हटा दिया गया। उन्होंने सफाई में कहा था कि यह स्टोरी उन्होंने खुद नहीं डाली थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/yash-dayal-is-not-relieved-in-the-rape-case-of/article-29994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.