गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश: डिप्लोमैटिक झंडों की आड़ में चल रहा था हवाला रैकेट, 44 लाख कैश जब्त

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गाजियाबाद में एक हाई-प्रोफाइल ठग को गिरफ्तार कर एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय दूतावास का पर्दाफाश किया है।

आरोपी हर्षवर्धन जैन खुद को 'वेस्ट आर्कटिक' समेत कई काल्पनिक देशों का राजनयिक (कॉन्सुल एंबेसडर) बताकर देश-विदेश में ठगी कर रहा था।

एसटीएफ ने कविनगर स्थित उसके किराए के मकान से छापेमारी के दौरान 44.70 लाख नकद, विदेशी मुद्रा, 18 वीआईपी नंबर प्लेट, लग्जरी गाड़ियां, 34 फर्जी मोहरें, और विदेश मंत्रालय के कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का छल:

हर्षवर्धन जैन का पूरा खेल बेहद सुनियोजित था। खुद को वेस्ट आर्कटिक, लोडोनिया, पुलावाविया और सबोरगा जैसे काल्पनिक देशों का प्रतिनिधि बताकर वह न केवल लोगों को प्रभावित करता था, बल्कि वीआईपी लाइफस्टाइल दिखाकर कारोबारी और निजी व्यक्तियों को अपने जाल में फंसा लेता था।

उसके पास से 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, दो फर्जी पैन कार्ड, और डिप्लोमैटिक झंडों वाली चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। कारों पर देशों के झंडे लगे थे ताकि किसी को शक न हो।

हवाला और दलाली का गोरखधंधा

एसटीएफ के मुताबिक हर्षवर्धन का मुख्य धंधा था – कंपनियों को विदेशों में ठेका दिलवाने का झांसा देना, शेल कंपनियों के जरिए हवाला नेटवर्क चलाना और फर्जी दस्तावेज बनाकर पैसे का लेन-देन करना।

पूरे ऑपरेशन की बारीकी से जांच की जा रही है। हर्षवर्धन के तार पहले भी अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खगोशी और चंद्रास्वामी जैसे विवादित लोगों से जुड़ चुके हैं। 2011 में इसके पास से सैटेलाइट फोन मिलने पर भी केस दर्ज हो चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश: डिप्लोमैटिक झंडों की आड़ में चल रहा था हवाला रैकेट, 44 लाख कैश जब्त

Jagran Desk

आरोपी हर्षवर्धन जैन खुद को 'वेस्ट आर्कटिक' समेत कई काल्पनिक देशों का राजनयिक (कॉन्सुल एंबेसडर) बताकर देश-विदेश में ठगी कर रहा था।

एसटीएफ ने कविनगर स्थित उसके किराए के मकान से छापेमारी के दौरान 44.70 लाख नकद, विदेशी मुद्रा, 18 वीआईपी नंबर प्लेट, लग्जरी गाड़ियां, 34 फर्जी मोहरें, और विदेश मंत्रालय के कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का छल:

हर्षवर्धन जैन का पूरा खेल बेहद सुनियोजित था। खुद को वेस्ट आर्कटिक, लोडोनिया, पुलावाविया और सबोरगा जैसे काल्पनिक देशों का प्रतिनिधि बताकर वह न केवल लोगों को प्रभावित करता था, बल्कि वीआईपी लाइफस्टाइल दिखाकर कारोबारी और निजी व्यक्तियों को अपने जाल में फंसा लेता था।

उसके पास से 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, दो फर्जी पैन कार्ड, और डिप्लोमैटिक झंडों वाली चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। कारों पर देशों के झंडे लगे थे ताकि किसी को शक न हो।

हवाला और दलाली का गोरखधंधा

एसटीएफ के मुताबिक हर्षवर्धन का मुख्य धंधा था – कंपनियों को विदेशों में ठेका दिलवाने का झांसा देना, शेल कंपनियों के जरिए हवाला नेटवर्क चलाना और फर्जी दस्तावेज बनाकर पैसे का लेन-देन करना।

पूरे ऑपरेशन की बारीकी से जांच की जा रही है। हर्षवर्धन के तार पहले भी अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खगोशी और चंद्रास्वामी जैसे विवादित लोगों से जुड़ चुके हैं। 2011 में इसके पास से सैटेलाइट फोन मिलने पर भी केस दर्ज हो चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/fake-embassy-in-ghaziabad-was-running-under-the-guise-of/article-28559

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.