इंदौर में 'दृश्यम' स्टाइल मर्डर का खुलासा : हत्या के बाद शव को दो बार दफनाया, दोस्तों को दिए 40 हजार रुपए

Indore, MP

On

जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या और उसे छिपाने के लिए की गई साजिश ने पुलिस को भी चौंका दिया। इस सनसनीखेज मामले में न सिर्फ युवक की गोली मारकर हत्या की गई, बल्कि शव को दफनाने के बाद दोबारा बारिश के डर से उसी स्थान पर गहरा गड्ढा खुदवाकर फिर से मिट्टी में दबाया गया। इस कार्य के लिए आरोपी ने अपने दो दोस्तों को 40 हजार रुपये भी दिए।

गुमशुदगी से हत्या तक पहुंची जांच

1 मई को ग्राम सेमलिया चाउ निवासी 21 वर्षीय विशाल चौहान घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने खुड़ैल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि विशाल की हत्या कर दी गई है और शव छोटी खुड़ैल तालाब के पास दफन है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर आरोपी रोहित परमार को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि विशाल को उसके साथी वीरेंद्र दायमा के साथ मिलकर गोली मारी गई थी। वजह यह थी कि विशाल को रोहित और उसकी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। विशाल ने रोहित को बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी से नाराज होकर दोनों ने विशाल को 1 मई की रात तालाब के पास बुलाया और पिस्टल से गोली मार दी। इस दौरान एक गोली वीरेंद्र के पैर में भी लग गई।

बारिश से उखड़ सकता था राज, इसलिए दोबारा दफनाया शव

हत्या के बाद शव को तालाब के पास ही दफन कर दिया गया था। लेकिन दो दिन बाद तेज बारिश के कारण आरोपियों को डर सताने लगा कि कहीं शव मिट्टी से बाहर जाए। ऐसे में रोहित ने देवास के दो युवकों बबलू खाड़पा और सोनू परमार को 40 हजार रुपये में शव को दोबारा गहरे गड्ढे में दफनाने का सौदा किया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर गहरा गड्ढा खोदा और शव को फिर से दबा दिया।

आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने रोहित परमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या और शव छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि इस केस में तकनीकी और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

इंदौर में 'दृश्यम' स्टाइल मर्डर का खुलासा : हत्या के बाद शव को दो बार दफनाया, दोस्तों को दिए 40 हजार रुपए

Indore, MP

गुमशुदगी से हत्या तक पहुंची जांच

1 मई को ग्राम सेमलिया चाउ निवासी 21 वर्षीय विशाल चौहान घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने खुड़ैल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि विशाल की हत्या कर दी गई है और शव छोटी खुड़ैल तालाब के पास दफन है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर आरोपी रोहित परमार को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि विशाल को उसके साथी वीरेंद्र दायमा के साथ मिलकर गोली मारी गई थी। वजह यह थी कि विशाल को रोहित और उसकी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। विशाल ने रोहित को बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी से नाराज होकर दोनों ने विशाल को 1 मई की रात तालाब के पास बुलाया और पिस्टल से गोली मार दी। इस दौरान एक गोली वीरेंद्र के पैर में भी लग गई।

बारिश से उखड़ सकता था राज, इसलिए दोबारा दफनाया शव

हत्या के बाद शव को तालाब के पास ही दफन कर दिया गया था। लेकिन दो दिन बाद तेज बारिश के कारण आरोपियों को डर सताने लगा कि कहीं शव मिट्टी से बाहर जाए। ऐसे में रोहित ने देवास के दो युवकों बबलू खाड़पा और सोनू परमार को 40 हजार रुपये में शव को दोबारा गहरे गड्ढे में दफनाने का सौदा किया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर गहरा गड्ढा खोदा और शव को फिर से दबा दिया।

आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने रोहित परमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या और शव छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि इस केस में तकनीकी और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-murder-revealed-the-death-of-the-scene-in/article-21223

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.