मध्य प्रदेश में विवादित बयानों पर कांग्रेस का तीखा विरोध, मोदी के पोस्टर पर ताला और पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Indore, MP

On

मध्य प्रदेश में भाजपा के तीन नेताओं द्वारा सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिए गए विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंत्री विजय शाह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बयानों को लेकर राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर मुंह पर ताला लगाकर और आंखों पर काली पट्टी बांधकर इस बयानबाजी का विरोध किया। वहीं रतलाम और उज्जैन में महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह की तस्वीर पर चूड़ियों का हार पहनाकर उनका अपमान किया और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया।

भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सेना के सम्मान में तीनों सेनाध्यक्षों को सलामी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, विंग कमांडर अरुण पाण्डेय, कैप्टन सोडी सहित कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विवादित बयानों की विस्तार से समीक्षा

विजय शाह का बयान:
मंत्री विजय शाह ने महू में एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि आतंकियों ने हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। शाह का यह बयान एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज होने का कारण बना है। फिलहाल वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण ले चुके हैं, जहां सुनवाई 19 मई को होगी।

जगदीश देवड़ा के समर्थन में बयान:
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूरा देश और सेना मोदी के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट और नतमस्तक है। उन्होंने मोदी के जवाब की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जवाब के लिए तालियाँ बजाने लायक है।

फग्गन सिंह कुलस्ते की जुबानी फिसल:
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी सेना की सराहना की, लेकिन आतंकियों को ‘हमारे’ कह देना उनकी जुबानी फिसल का कारण बना। कुलस्ते ने कहा कि मोदी ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और सेना तथा नागरिकों को इस पर गर्व है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

मध्य प्रदेश में विवादित बयानों पर कांग्रेस का तीखा विरोध, मोदी के पोस्टर पर ताला और पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Indore, MP

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर मुंह पर ताला लगाकर और आंखों पर काली पट्टी बांधकर इस बयानबाजी का विरोध किया। वहीं रतलाम और उज्जैन में महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह की तस्वीर पर चूड़ियों का हार पहनाकर उनका अपमान किया और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया।

भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सेना के सम्मान में तीनों सेनाध्यक्षों को सलामी दी। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, विंग कमांडर अरुण पाण्डेय, कैप्टन सोडी सहित कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विवादित बयानों की विस्तार से समीक्षा

विजय शाह का बयान:
मंत्री विजय शाह ने महू में एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि आतंकियों ने हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। शाह का यह बयान एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज होने का कारण बना है। फिलहाल वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण ले चुके हैं, जहां सुनवाई 19 मई को होगी।

जगदीश देवड़ा के समर्थन में बयान:
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूरा देश और सेना मोदी के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट और नतमस्तक है। उन्होंने मोदी के जवाब की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जवाब के लिए तालियाँ बजाने लायक है।

फग्गन सिंह कुलस्ते की जुबानी फिसल:
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी सेना की सराहना की, लेकिन आतंकियों को ‘हमारे’ कह देना उनकी जुबानी फिसल का कारण बना। कुलस्ते ने कहा कि मोदी ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और सेना तथा नागरिकों को इस पर गर्व है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-statement-number-1-cabinet-minister-vijay-shah-modi-ji-sent/article-21227

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.