कच्ची दीवार गिरने से सोते हुए दंपत्ति की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश एक दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। बुढार थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शुक्रवार देर रात एक कच्ची दीवार के ढहने से उसमें दबकर एक बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

नींद में ही मौत के आगोश में समा गए दंपत्ति
हादसा उस वक्त हुआ जब 65 वर्षीय जवाहर महरा और उनकी पत्नी 60 वर्षीय डोमनिया बाई अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। भारी बारिश से दीवार पूरी तरह गीली और कमजोर हो चुकी थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव
हादसे के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 प्रशासन को पहले दी गई थी चेतावनी
गांव के लोगों का कहना है कि जर्जर मकानों और कच्ची दीवारों को लेकर कई बार प्रशासन को चेताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते जर्जर मकानों की जांच या पुनर्निर्माण की पहल होती, तो दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

 हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के बाद मझौली गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों की हालत गमगीन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा राजस्व नियमों के तहत सहायता की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कच्ची दीवार गिरने से सोते हुए दंपत्ति की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Shahdol, MP

घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

नींद में ही मौत के आगोश में समा गए दंपत्ति
हादसा उस वक्त हुआ जब 65 वर्षीय जवाहर महरा और उनकी पत्नी 60 वर्षीय डोमनिया बाई अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। भारी बारिश से दीवार पूरी तरह गीली और कमजोर हो चुकी थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव
हादसे के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 प्रशासन को पहले दी गई थी चेतावनी
गांव के लोगों का कहना है कि जर्जर मकानों और कच्ची दीवारों को लेकर कई बार प्रशासन को चेताया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते जर्जर मकानों की जांच या पुनर्निर्माण की पहल होती, तो दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

 हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के बाद मझौली गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों की हालत गमगीन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा राजस्व नियमों के तहत सहायता की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sleeping-couples-death-on-the-administration-allegations-of-negligence-due/article-26620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.