धार में पेड़ के नीचे मृत मिला तेंदुआ, करेंट लगने से मौत की आशंका; वन विभाग ने शुरू की जांच

Dhar, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार को एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया। यह घटना धामनोद फॉरेस्ट क्षेत्र की तितिपूरा सब रेंज के तितिपूरा गांव की है, जहां ग्रामीणों ने एक पेड़ के नीचे तेंदुए का शव पड़ा हुआ देखा।

सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

करेंट लगने से मौत की आशंका

प्रारंभिक निरीक्षण के आधार पर वन विभाग का मानना है कि तेंदुआ संभवतः पेड़ पर चढ़ा हुआ था और वहां से गुजर रहे विद्युत तारों के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

 मौके पर पहुंचा वन अमला, पंचनामा तैयार

घटना की जानकारी मिलते ही धामनोद फॉरेस्ट रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए धामनोद फॉरेस्ट ऑफिस ले जाया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेड़ पर बिजली के तार, खुला करंट?

घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पेड़ के आसपास बिजली के खुले तार थे। यदि ऐसा है, तो यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही मानी जाएगी। वन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और यदि करंट की वजह से मौत की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय

गौरतलब है कि धार और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की असमय मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धार में पेड़ के नीचे मृत मिला तेंदुआ, करेंट लगने से मौत की आशंका; वन विभाग ने शुरू की जांच

Dhar, MP

सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

करेंट लगने से मौत की आशंका

प्रारंभिक निरीक्षण के आधार पर वन विभाग का मानना है कि तेंदुआ संभवतः पेड़ पर चढ़ा हुआ था और वहां से गुजर रहे विद्युत तारों के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

 मौके पर पहुंचा वन अमला, पंचनामा तैयार

घटना की जानकारी मिलते ही धामनोद फॉरेस्ट रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए धामनोद फॉरेस्ट ऑफिस ले जाया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेड़ पर बिजली के तार, खुला करंट?

घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पेड़ के आसपास बिजली के खुले तार थे। यदि ऐसा है, तो यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही मानी जाएगी। वन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और यदि करंट की वजह से मौत की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय

गौरतलब है कि धार और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की असमय मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/forest-department-started-investigation-due-to-leopard-current-found-dead/article-26618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.