बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, ऑपरेशन जारी; हथियार और शव बरामद

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में एक बार फिर नक्सल रोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।

शुक्रवार रात से शुरू हुई यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया में हो रही है, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस कार्रवाई में एक माओवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जवानों ने इलाके से उसका शव और हथियार बरामद किया है। सुरक्षाबल अभी भी मौके पर तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

रातभर चलती रही गोलीबारी, सुबह मिला शव

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली जमा हैं। इसी इनपुट पर सर्चिंग पार्टी रवाना की गई थी। जैसे ही जवान क्षेत्र में दाखिल हुए, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पूरी रात रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार इलाके में वर्दीधारी नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।

नक्सली कैंप की तलाश में सघन तलाशी

नेशनल पार्क जैसे दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल गतिविधियों की पुष्टि के बाद, सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। अभी तक मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सल साहित्य मिलने की भी सूचना है।

ऑपरेशन को अंजाम दे रहे बल

इस ऑपरेशन में DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम शामिल है। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। वहीं, मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिन्हें साथी जंगल की ओर खींच कर ले गए हैं।

इलाके में रणनीतिक पकड़ बनाने की कोशिश

जानकारों के मुताबिक यह इलाका नक्सलियों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। ऐसे में उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऑपरेशन की सफलता माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, ऑपरेशन जारी; हथियार और शव बरामद

Jagdalpur, CG

शुक्रवार रात से शुरू हुई यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया में हो रही है, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस कार्रवाई में एक माओवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जवानों ने इलाके से उसका शव और हथियार बरामद किया है। सुरक्षाबल अभी भी मौके पर तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

रातभर चलती रही गोलीबारी, सुबह मिला शव

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली जमा हैं। इसी इनपुट पर सर्चिंग पार्टी रवाना की गई थी। जैसे ही जवान क्षेत्र में दाखिल हुए, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पूरी रात रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार इलाके में वर्दीधारी नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।

नक्सली कैंप की तलाश में सघन तलाशी

नेशनल पार्क जैसे दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल गतिविधियों की पुष्टि के बाद, सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। अभी तक मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सल साहित्य मिलने की भी सूचना है।

ऑपरेशन को अंजाम दे रहे बल

इस ऑपरेशन में DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम शामिल है। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। वहीं, मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिन्हें साथी जंगल की ओर खींच कर ले गए हैं।

इलाके में रणनीतिक पकड़ बनाने की कोशिश

जानकारों के मुताबिक यह इलाका नक्सलियों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। ऐसे में उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऑपरेशन की सफलता माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/encounter-with-naxalites-in-the-forests-of-bijapur-a-maoist/article-26612

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.