VIDEO: प्रेस वार्ता में मंत्री विजयवर्गीय की फिसली जुबान, बोले- ‘मुर्दाबाद’, फिर पत्रकारों को दी धमकी- “डिलीट कर देना, नहीं तो ठीक कर दूंगा”

Indore, MP

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं।

 इस बार उन्होंने न केवल एक गलत नारा बोल दिया, बल्कि उसे रिकॉर्ड कर रहे पत्रकारों को धमकी भी दे डाली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कहा विजयवर्गीय ने?

दरअसल, इंदौर में एक प्रेस वार्ता के दौरान विजयवर्गीय ने कहा—

"कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद बोल रहे थे, अब हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोल रहे हैं।"

उनके इस बयान पर बगल में बैठे विधायक मधु वर्मा ने उन्हें तुरंत टोका, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए हंसी में टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये बातें कांग्रेस से आए एक कार्यकर्ता ने कही थीं, और वे केवल उसे दोहरा रहे थे।

 पत्रकारों को दी 'हंसी में' धमकी

बयान के बाद जब पत्रकारों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, तो विजयवर्गीय ने कहा—

"इसको डिलीट कर देना, नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा।"

हालांकि उन्होंने यह बात हंसी में कही, लेकिन इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला माना जा रहा है। न तो उन्होंने अब तक कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही माफी मांगी

यह पहली बार नहीं...

यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसली हो। इससे पहले भी वे कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नाम लेते हुए सीधे ‘मुर्दाबाद’ शब्द का प्रयोग किया, जो एक गंभीर चूक मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

विजयवर्गीय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान फिसलती और फिर पत्रकारों को दिए गए शब्द साफ तौर पर सुने जा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रकार की भाषा वरिष्ठ नेताओं की गरिमा के अनुरूप नहीं है और इससे भाजपा की छवि को आघात पहुंच सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: प्रेस वार्ता में मंत्री विजयवर्गीय की फिसली जुबान, बोले- ‘मुर्दाबाद’, फिर पत्रकारों को दी धमकी- “डिलीट कर देना, नहीं तो ठीक कर दूंगा”

Indore, MP

 इस बार उन्होंने न केवल एक गलत नारा बोल दिया, बल्कि उसे रिकॉर्ड कर रहे पत्रकारों को धमकी भी दे डाली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कहा विजयवर्गीय ने?

दरअसल, इंदौर में एक प्रेस वार्ता के दौरान विजयवर्गीय ने कहा—

"कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद बोल रहे थे, अब हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोल रहे हैं।"

उनके इस बयान पर बगल में बैठे विधायक मधु वर्मा ने उन्हें तुरंत टोका, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए हंसी में टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये बातें कांग्रेस से आए एक कार्यकर्ता ने कही थीं, और वे केवल उसे दोहरा रहे थे।

 पत्रकारों को दी 'हंसी में' धमकी

बयान के बाद जब पत्रकारों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, तो विजयवर्गीय ने कहा—

"इसको डिलीट कर देना, नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा।"

हालांकि उन्होंने यह बात हंसी में कही, लेकिन इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला माना जा रहा है। न तो उन्होंने अब तक कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही माफी मांगी

यह पहली बार नहीं...

यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसली हो। इससे पहले भी वे कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नाम लेते हुए सीधे ‘मुर्दाबाद’ शब्द का प्रयोग किया, जो एक गंभीर चूक मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

विजयवर्गीय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान फिसलती और फिर पत्रकारों को दिए गए शब्द साफ तौर पर सुने जा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रकार की भाषा वरिष्ठ नेताओं की गरिमा के अनुरूप नहीं है और इससे भाजपा की छवि को आघात पहुंच सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-press-conference-minister-vijayvargiyas-slippery-tongue-said-murdabad/article-26616

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.