FIR के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन: जीवन सिंह शेरपुर आमरण अनशन पर, बोले- जब तक केस नहीं हटेगा, नहीं हटेंगे

Mandsaur, MP

मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर दर्ज एफआईआर के विरोध में शनिवार को संगठन के हजारों समर्थकों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया।

शेरपुर खुद अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए और मांग की कि पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए और दर्ज एफआईआर तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ठेका कर्मचारियों से फिरौती मांगने और मारपीट का आरोप

एफआईआर के अनुसार, 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव में कुछ लोगों ने शराब ठेके पर पहुंचकर कर्मचारियों से हर महीने एक लाख रुपए देने की मांग की। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ। पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि मारपीट करने वाले जीवन सिंह शेरपुर के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दे रहे थे।

इस घटना का वीडियो बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मंदसौर कोर्ट ने शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने शेरपुर समेत सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शेरपुर बोले- 'FIR राजनीतिक साजिश, हम नहीं हटेंगे'

प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। प्रशासन मुझे बदनाम करना चाहता है। जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक मैं यहां से नहीं उठूंगा।"

शेरपुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे जिन लोगों पर केस दर्ज है, उन्हें जानते जरूर हैं लेकिन वारदात से उनका कोई संबंध नहीं है।

पुलिस का पक्ष – 7 आरोपी, सभी फरार

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बताया गया कि शेरपुर पर मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों में पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रशासन सतर्क, सीमाओं पर पुलिस बल तैनात

जैसे ही करणी सेना के समर्थकों की भारी भीड़ एसपी कार्यालय पहुंची, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। मंदसौर की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, वहीं एसपी ऑफिस के चारों ओर सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और देर शाम तक डटे रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

FIR के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन: जीवन सिंह शेरपुर आमरण अनशन पर, बोले- जब तक केस नहीं हटेगा, नहीं हटेंगे

Mandsaur, MP

शेरपुर खुद अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए और मांग की कि पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए और दर्ज एफआईआर तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ठेका कर्मचारियों से फिरौती मांगने और मारपीट का आरोप

एफआईआर के अनुसार, 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव में कुछ लोगों ने शराब ठेके पर पहुंचकर कर्मचारियों से हर महीने एक लाख रुपए देने की मांग की। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ। पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि मारपीट करने वाले जीवन सिंह शेरपुर के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दे रहे थे।

इस घटना का वीडियो बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मंदसौर कोर्ट ने शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने शेरपुर समेत सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शेरपुर बोले- 'FIR राजनीतिक साजिश, हम नहीं हटेंगे'

प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। प्रशासन मुझे बदनाम करना चाहता है। जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक मैं यहां से नहीं उठूंगा।"

शेरपुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे जिन लोगों पर केस दर्ज है, उन्हें जानते जरूर हैं लेकिन वारदात से उनका कोई संबंध नहीं है।

पुलिस का पक्ष – 7 आरोपी, सभी फरार

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बताया गया कि शेरपुर पर मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों में पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रशासन सतर्क, सीमाओं पर पुलिस बल तैनात

जैसे ही करणी सेना के समर्थकों की भारी भीड़ एसपी कार्यालय पहुंची, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। मंदसौर की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, वहीं एसपी ऑफिस के चारों ओर सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और देर शाम तक डटे रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeevan-singh-sherpur-said-on-the-fast-unto-death-of/article-26604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.