सीधी में आकाशीय बिजली से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दो गांवों में सात लोग झुलसे

Sidhi, MP

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शनिवार को मौसम का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अमिलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को उपचार के लिए सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 खेत में काम कर रहे किशोर की मौके पर मौत

पहली घटना ग्राम अमिरती में हुई, जहां 15 वर्षीय इष्प्रीत उर्फ छोटू पटेल खेत में रोपाई का काम कर रहा था। अचानक मौसम बदला और बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास के खेत में काम कर रही अंजू कोल और कशिश पटेल भी इसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं।

 दूसरी घटना में घर बैठे लोग आए चपेट में

दूसरी घटना ग्राम पंचायत चमरौहा में सामने आई, जहां आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के घर में बैठे लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक ही परिवार की नेहा, देविका पटेल और निर्मला पटेल घायल हो गईं। साथ ही रिश्तेदार कहतुरिया पटेल भी झुलस गईं।

 घायलों की स्थिति स्थिर, इलाज जारी

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने जानकारी दी कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिहावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब नियंत्रण में है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

 प्रशासन अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्कता की अपील

प्राकृतिक आपदा को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश और आंधी-तूफान के समय खुले मैदान, पेड़ों और खेतों में जाने से बचें। साथ ही खेतों में काम करते समय मौसम की चेतावनियों का ध्यान रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में आकाशीय बिजली से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दो गांवों में सात लोग झुलसे

Sidhi, MP

घायलों को उपचार के लिए सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 खेत में काम कर रहे किशोर की मौके पर मौत

पहली घटना ग्राम अमिरती में हुई, जहां 15 वर्षीय इष्प्रीत उर्फ छोटू पटेल खेत में रोपाई का काम कर रहा था। अचानक मौसम बदला और बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास के खेत में काम कर रही अंजू कोल और कशिश पटेल भी इसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं।

 दूसरी घटना में घर बैठे लोग आए चपेट में

दूसरी घटना ग्राम पंचायत चमरौहा में सामने आई, जहां आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिरी। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के घर में बैठे लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक ही परिवार की नेहा, देविका पटेल और निर्मला पटेल घायल हो गईं। साथ ही रिश्तेदार कहतुरिया पटेल भी झुलस गईं।

 घायलों की स्थिति स्थिर, इलाज जारी

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने जानकारी दी कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिहावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब नियंत्रण में है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

 प्रशासन अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्कता की अपील

प्राकृतिक आपदा को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश और आंधी-तूफान के समय खुले मैदान, पेड़ों और खेतों में जाने से बचें। साथ ही खेतों में काम करते समय मौसम की चेतावनियों का ध्यान रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/seven-people-scorched-in-two-villages/article-26608

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.