इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या, यूट्यूबर जानवी साहू बोलीं- 'मुझे बदनाम किया जा रहा है'

Sagar, MP

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सनोदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय दीपक राज अहिरवार के रूप में हुई है।

यह घटना 22 जून को हुई, लेकिन शुक्रवार को जब उसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब मामला सामने आया और चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में दीपक ने कहा, "कभी किसी से प्यार मत करना जो तुम्हारे लिए समय न निकाले।" इन शब्दों के बाद उसने फांसी लगा ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसकी आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि दीपक छतरपुर की एक यूट्यूबर महिला से बातचीत टूटने के कारण तनाव में था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

जानवी साहू ने दी सफाई - "मैं शादीशुदा हूं, कोई निजी रिश्ता नहीं था"

जिस यूट्यूबर का नाम इस मामले में चर्चा में आया, वह छतरपुर निवासी जानवी साहू हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मेरे इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैं शादीशुदा हूं और दो बच्चों की मां हूं। दीपक (जिसे जानवी राहुल कहकर संबोधित करती हैं) से मेरी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। वह मेरी सहेली संजना के माध्यम से मिला था। इंस्टाग्राम पर उससे सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक होती थी, लेकिन किसी भी तरह का प्रेम या विवाह प्रस्ताव जैसी बात नहीं थी।"

जानवी ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन रात 8 बजे युवक का कॉल आया था, लेकिन वह नशे में था, इसलिए उन्होंने कॉल काट दिया।

पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि का भी किया जिक्र

जानवी का कहना है कि बाद में उन्हें संजना से पता चला कि दीपक पहले एक समलैंगिक अपराध मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि इस मामले में उन्हें क्यों घसीटा जा रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग

जानवी साहू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को गुमराह नहीं किया और न ही किसी से कोई झूठा वादा किया। उन्होंने मांग की है कि "मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर कोई दोषी है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वायरल वीडियो किसने डाला और क्यों डिलीट किया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।"

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या, यूट्यूबर जानवी साहू बोलीं- 'मुझे बदनाम किया जा रहा है'

Sagar, MP

यह घटना 22 जून को हुई, लेकिन शुक्रवार को जब उसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब मामला सामने आया और चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में दीपक ने कहा, "कभी किसी से प्यार मत करना जो तुम्हारे लिए समय न निकाले।" इन शब्दों के बाद उसने फांसी लगा ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसकी आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि दीपक छतरपुर की एक यूट्यूबर महिला से बातचीत टूटने के कारण तनाव में था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

जानवी साहू ने दी सफाई - "मैं शादीशुदा हूं, कोई निजी रिश्ता नहीं था"

जिस यूट्यूबर का नाम इस मामले में चर्चा में आया, वह छतरपुर निवासी जानवी साहू हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मेरे इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैं शादीशुदा हूं और दो बच्चों की मां हूं। दीपक (जिसे जानवी राहुल कहकर संबोधित करती हैं) से मेरी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। वह मेरी सहेली संजना के माध्यम से मिला था। इंस्टाग्राम पर उससे सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक होती थी, लेकिन किसी भी तरह का प्रेम या विवाह प्रस्ताव जैसी बात नहीं थी।"

जानवी ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन रात 8 बजे युवक का कॉल आया था, लेकिन वह नशे में था, इसलिए उन्होंने कॉल काट दिया।

पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि का भी किया जिक्र

जानवी का कहना है कि बाद में उन्हें संजना से पता चला कि दीपक पहले एक समलैंगिक अपराध मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि इस मामले में उन्हें क्यों घसीटा जा रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग

जानवी साहू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को गुमराह नहीं किया और न ही किसी से कोई झूठा वादा किया। उन्होंने मांग की है कि "मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर कोई दोषी है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वायरल वीडियो किसने डाला और क्यों डिलीट किया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।"

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/live-on-instagram-the-young-man-committed-suicide-youtuber-janvi/article-26598

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.