चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से रौंदा, IPL 2025 में धमाकेदार जीत

Sports

On

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराकर IPL 2025 के 67वें मैच में जोरदार प्रदर्शन किया। भले ही गुजरात इस मैच में हार गई, फिर भी वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स 10वें स्थान पर बनी रही।

इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 57 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम के अन्य मुख्य बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 52 रन और ओपनर आयुष म्हात्रे ने 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात की टीम 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि जडेजा ने दो विकेट लिए। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, वहीं अरशद खान ने 20 रन जोड़े।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ब्रेविस की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों की जबरदस्त वापसी के चलते चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से रौंदा, IPL 2025 में धमाकेदार जीत

Sports

इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 57 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम के अन्य मुख्य बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 52 रन और ओपनर आयुष म्हात्रे ने 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात की टीम 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि जडेजा ने दो विकेट लिए। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, वहीं अरशद खान ने 20 रन जोड़े।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ब्रेविस की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों की जबरदस्त वापसी के चलते चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kejriwal-and-maan-will-have-a-big-announcement-of-neglected/article-22177

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.