ज्वेलर्स दुकान में घुसकर नकाबपोशों ने की फायरिंग, पिता-बेटी घायल

Dhamtari. CG

On

छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के पॉश इलाके पावर हाउस के सामने स्थित बरडिया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश युवकों ने घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में दुकान संचालक भंवरलाल बरडिया और उनकी बेटी नैना बरडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हमला योजना के तहत, लूट का शक

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों हमलावर चेहरे पर नकाब पहने हुए थे और अचानक दुकान में दाखिल होकर हमला कर दिया। संचालक पर गन की बट से वार किया गया, जबकि उनकी बेटी पर गोली चलाई गई। गोलीबारी में नैना के पैर में छर्रे लगे हैं। हालाँकि प्राथमिक जांच में यह एयर गन से हमला प्रतीत हो रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि दुकान और मकान एक ही परिसर में स्थित हैं, इसलिए परिवार के अन्य सदस्य तुरंत बाहर गए और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस को इस बात की आशंका है कि यह हमला लूट के इरादे से किया गया था, लेकिन हमलावर कुछ भी लूटे बिना ही फरार हो गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस की सक्रियता, पूरे इलाके में नाकेबंदी

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि रात करीब 8:40 बजे सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित रूटों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है — चाहे वह रंजिश हो, लूट का प्रयास या कोई पूर्व नियोजित साजिश। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शहर में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हमले के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

ज्वेलर्स दुकान में घुसकर नकाबपोशों ने की फायरिंग, पिता-बेटी घायल

Dhamtari. CG

इस हमले में दुकान संचालक भंवरलाल बरडिया और उनकी बेटी नैना बरडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हमला योजना के तहत, लूट का शक

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों हमलावर चेहरे पर नकाब पहने हुए थे और अचानक दुकान में दाखिल होकर हमला कर दिया। संचालक पर गन की बट से वार किया गया, जबकि उनकी बेटी पर गोली चलाई गई। गोलीबारी में नैना के पैर में छर्रे लगे हैं। हालाँकि प्राथमिक जांच में यह एयर गन से हमला प्रतीत हो रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि दुकान और मकान एक ही परिसर में स्थित हैं, इसलिए परिवार के अन्य सदस्य तुरंत बाहर गए और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस को इस बात की आशंका है कि यह हमला लूट के इरादे से किया गया था, लेकिन हमलावर कुछ भी लूटे बिना ही फरार हो गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस की सक्रियता, पूरे इलाके में नाकेबंदी

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि रात करीब 8:40 बजे सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित रूटों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है — चाहे वह रंजिश हो, लूट का प्रयास या कोई पूर्व नियोजित साजिश। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शहर में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हमले के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/masked-by-entering-jewelers-shop-firing-father-and-daughter-injured/article-20778

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.