- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड: सड़क पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 32 हजार की नकदी जब्त
रायपुर में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड: सड़क पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 32 हजार की नकदी जब्त
Raipur,C.G
गंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को रायपुर के केलकरपारा क्षेत्र में सड़क किनारे ताश के पत्तों से हार-जीत का खेल खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से ताश की गड्डी और कुल ₹32,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक सड़क पर बैठकर खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को चारों ओर से घेरकर हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
-
नदीम खान (37 वर्ष), निवासी बीरगांव, रायपुर
-
जलील अहमद (34 वर्ष), निवासी बोरियाखुर्द, रायपुर
-
सुकुन खान (23 वर्ष), निवासी बोरियाखुर्द, रायपुर
-
रईस अली (32 वर्ष), निवासी सुपेला, दुर्ग
-
अनिस अहमद खान (30 वर्ष), निवासी नहरपारा, रायपुर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है। इस तरह की सार्वजनिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में गश्त और सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए