राजगढ़ में सांप के काटने से मजदूर की मौत: झाड़-फूंक में उलझे परिजन, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

Rajgarh, MP

खिलचीपुर तहसील में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक 27 वर्षीय मजदूर रामबाबू मालवीय की सांप के काटने से मौत हो गई।

 बताया गया है कि समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई।

कमरे में छिपे कोबरा ने डसा

रामबाबू शनिवार सुबह अपने गांव मेलूखेड़ा से मजदूरी के लिए खिलचीपुर पहुंचा था। वह कुंडीबे रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में कारीगर के साथ काम कर रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे कारीगर ने रामबाबू से इंच टेप लाने को कहा, जिसके लिए वह पास के एक कमरे में गया। वहां मौजूद एक जहरीले कोबरा सांप ने उसे हाथ पर डस लिया।

अंधविश्वास बना मौत की वजह

घटना के बाद रामबाबू को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बजाय परिजन झाड़-फूंक में लग गए। इलाज में हुई देरी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही और कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

समाज में फैले अंधविश्वास पर सवाल

यह घटना न सिर्फ एक दर्दनाक हादसे को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी व्याप्त अंधविश्वास पर सवाल भी खड़े करती है। यदि समय रहते रामबाबू को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में सांप के काटने से मजदूर की मौत: झाड़-फूंक में उलझे परिजन, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

Rajgarh, MP

 बताया गया है कि समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई।

कमरे में छिपे कोबरा ने डसा

रामबाबू शनिवार सुबह अपने गांव मेलूखेड़ा से मजदूरी के लिए खिलचीपुर पहुंचा था। वह कुंडीबे रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में कारीगर के साथ काम कर रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे कारीगर ने रामबाबू से इंच टेप लाने को कहा, जिसके लिए वह पास के एक कमरे में गया। वहां मौजूद एक जहरीले कोबरा सांप ने उसे हाथ पर डस लिया।

अंधविश्वास बना मौत की वजह

घटना के बाद रामबाबू को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बजाय परिजन झाड़-फूंक में लग गए। इलाज में हुई देरी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही और कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

समाज में फैले अंधविश्वास पर सवाल

यह घटना न सिर्फ एक दर्दनाक हादसे को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी व्याप्त अंधविश्वास पर सवाल भी खड़े करती है। यदि समय रहते रामबाबू को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rajgarh-the-death-of-a-laborer-due-to-snake/article-29686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.