बस्तर को मिला राज्यस्तरीय गोल्ड मेडल, तोकापाल को कांस्य पदक: आकांक्षी जिलों की दौड़ में छत्तीसगढ़ ने दिखाया दम

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी के साथ बस्तर का तोकापाल विकासखंड भी आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल पाने में सफल रहा।

 राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस स्थित सभागार में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के वर्तमान कलेक्टर हरीश एस. और पूर्व कलेक्टर विजय दयाराम के. को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

यह उपलब्धि नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत दी गई है, जहां 6 प्रमुख क्षेत्रों में 100% लक्ष्य पूर्ति के आधार पर जिलों और विकासखंडों को परखा गया।

6 क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कार्य, इस तरह मिला सम्मान

बस्तर जिले को यह सफलता 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 के बीच नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण जैसे छह प्रमुख सूचकांकों में पूर्ण सफलता हासिल करने पर मिली है।

मुख्य कार्य जो हुए –

  • कृषि विभाग ने 8500 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

  • स्वास्थ्य विभाग ने 1922 गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीयन कराया।

  • टीकाकरण अभियान में 1801 शिशुओं को वैक्सीन दी गई।

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने 7894 लाभार्थियों को पूरक पोषण आहार वितरित किया।

  • स्कूल शिक्षा विभाग ने 177 स्कूलों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किए।

  • समग्र शिक्षा अभियान के तहत पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित हुआ।

इन प्रयासों के चलते बस्तर जिले ने ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित किया, जिससे नीति आयोग के सभी मापदंडों में सफलता मिली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर को मिला राज्यस्तरीय गोल्ड मेडल, तोकापाल को कांस्य पदक: आकांक्षी जिलों की दौड़ में छत्तीसगढ़ ने दिखाया दम

Jagdalpur, CG

 राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस स्थित सभागार में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के वर्तमान कलेक्टर हरीश एस. और पूर्व कलेक्टर विजय दयाराम के. को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

यह उपलब्धि नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत दी गई है, जहां 6 प्रमुख क्षेत्रों में 100% लक्ष्य पूर्ति के आधार पर जिलों और विकासखंडों को परखा गया।

6 क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कार्य, इस तरह मिला सम्मान

बस्तर जिले को यह सफलता 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 के बीच नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण जैसे छह प्रमुख सूचकांकों में पूर्ण सफलता हासिल करने पर मिली है।

मुख्य कार्य जो हुए –

  • कृषि विभाग ने 8500 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

  • स्वास्थ्य विभाग ने 1922 गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीयन कराया।

  • टीकाकरण अभियान में 1801 शिशुओं को वैक्सीन दी गई।

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने 7894 लाभार्थियों को पूरक पोषण आहार वितरित किया।

  • स्कूल शिक्षा विभाग ने 177 स्कूलों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किए।

  • समग्र शिक्षा अभियान के तहत पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित हुआ।

इन प्रयासों के चलते बस्तर जिले ने ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित किया, जिससे नीति आयोग के सभी मापदंडों में सफलता मिली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bastar-got-state-level-gold-medal-tokapal-chhattisgarh-showed-power/article-29676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.