रीवा को पुणे के लिए सीधी ट्रेन की सौगात, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Rewa, MP

रीवा रेलवे स्टेशन से अब पुणे के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 यह रीवा स्टेशन से चलने वाली 17वीं यात्री ट्रेन होगी। ट्रेन हर बुधवार सुबह 6:45 बजे रीवा से रवाना होकर सतना, मैहर, जबलपुर और गोंदिया जैसे अहम स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 1490 किलोमीटर का सफर तय कर यह ट्रेन पुणे के हड़पसर स्टेशन तक पहुंचेगी।

ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए, जबकि रीवा स्टेशन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए इसे रीवा के विकास के लिए "एक बड़ी सौगात" बताया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में रीवा को राजमार्ग, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं, जिससे क्षेत्र में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

इस नई ट्रेन सेवा से रीवा के छात्रों, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों को पुणे जाने के लिए अब अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर रेल मंत्री ने एक साथ तीन नई ट्रेनों — भावनगर-अयोध्या, जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रीवा को पुणे के लिए सीधी ट्रेन की सौगात, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Rewa, MP

 यह रीवा स्टेशन से चलने वाली 17वीं यात्री ट्रेन होगी। ट्रेन हर बुधवार सुबह 6:45 बजे रीवा से रवाना होकर सतना, मैहर, जबलपुर और गोंदिया जैसे अहम स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 1490 किलोमीटर का सफर तय कर यह ट्रेन पुणे के हड़पसर स्टेशन तक पहुंचेगी।

ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए, जबकि रीवा स्टेशन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए इसे रीवा के विकास के लिए "एक बड़ी सौगात" बताया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में रीवा को राजमार्ग, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं, जिससे क्षेत्र में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

इस नई ट्रेन सेवा से रीवा के छात्रों, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों को पुणे जाने के लिए अब अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर रेल मंत्री ने एक साथ तीन नई ट्रेनों — भावनगर-अयोध्या, जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deputy-cm-showed-the-gift-of-direct-train-to-rewa/article-29690

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.