गोंडा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत; मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। एक बोलेरो गाड़ी, जिसमें कुल 15 लोग सवार थे, सरयू नहर में गिर गई।

 हादसे के वक्त सभी यात्री मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। हादसे में बचे चार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला, जबकि बाकी लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

लॉक हो गए दरवाजे, अंदर ही फंस गए लोग

यह हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुआ। बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी और फिसलन भरी सड़क पर नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी नहर में गिरते ही पानी से भर गई और दरवाजे लॉक हो गए। लोग अंदर छटपटाते रहे लेकिन बाहर नहीं निकल सके। घटना इतनी तेजी से घटी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

ग्रामीणों ने किया साहसी रेस्क्यू

घटना स्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने गाड़ी के गिरते ही पानी में छलांग लगा दी। खिड़की का शीशा तोड़कर उन्होंने चार लोगों की जान बचाई। बाकी लोगों को बाहर निकालने में असफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

वीडियो ने उड़ा दिए होश

मौके से मिले वीडियो में सड़क किनारे 11 शव पड़े दिख रहे हैं। कई लोग बेहोश पड़े थे और ग्रामीण CPR देकर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। पहचान के अनुसार मृतकों में बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया शामिल हैं।

बची किशोरी की आंखों देखी

हादसे में बची एक किशोरी ने बताया, "हम सब लोग मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। गाड़ी में भजन गा रहे थे। अचानक गाड़ी फिसल गई और नहर में जा गिरी। उसके बाद कुछ भी याद नहीं है। सब कुछ धुंधला हो गया था।"

अब भी नहर में फंसी है बोलेरो

प्रशासन की टीम बोलेरो को नहर से निकालने की कोशिश कर रही है। अभी तक वाहन को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गोंडा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत; मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे

Jagran Desk

 हादसे के वक्त सभी यात्री मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। हादसे में बचे चार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला, जबकि बाकी लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

लॉक हो गए दरवाजे, अंदर ही फंस गए लोग

यह हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुआ। बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी और फिसलन भरी सड़क पर नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी नहर में गिरते ही पानी से भर गई और दरवाजे लॉक हो गए। लोग अंदर छटपटाते रहे लेकिन बाहर नहीं निकल सके। घटना इतनी तेजी से घटी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

ग्रामीणों ने किया साहसी रेस्क्यू

घटना स्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने गाड़ी के गिरते ही पानी में छलांग लगा दी। खिड़की का शीशा तोड़कर उन्होंने चार लोगों की जान बचाई। बाकी लोगों को बाहर निकालने में असफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

वीडियो ने उड़ा दिए होश

मौके से मिले वीडियो में सड़क किनारे 11 शव पड़े दिख रहे हैं। कई लोग बेहोश पड़े थे और ग्रामीण CPR देकर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। पहचान के अनुसार मृतकों में बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया शामिल हैं।

बची किशोरी की आंखों देखी

हादसे में बची एक किशोरी ने बताया, "हम सब लोग मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। गाड़ी में भजन गा रहे थे। अचानक गाड़ी फिसल गई और नहर में जा गिरी। उसके बाद कुछ भी याद नहीं है। सब कुछ धुंधला हो गया था।"

अब भी नहर में फंसी है बोलेरो

प्रशासन की टीम बोलेरो को नहर से निकालने की कोशिश कर रही है। अभी तक वाहन को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/painful-accident-in-gonda-11-killed-in-bolero-canal-the/article-29680

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.