देवास में लिव-इन पार्टनर ने दो मासूमों की बेरहमी से हत्या की, तकिए से दबाकर ली मासूमों की जान

Dewas, MP

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना ढांचा भवन क्षेत्र की है, जहां 7 वर्षीय हेमंत और 3 वर्षीय निशा अपने ही घर में मृत पाए गए।

 पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोकेंद्र उर्फ राहुल मालवीय ने दोनों बच्चों की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की। बच्ची के शरीर पर मारपीट के निशान भी पाए गए हैं। यह हत्या शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच की बताई जा रही है।

मां प्रिया यादव बच्चों को लेकर सुबह अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी और पिछले डेढ़ साल से लोकेंद्र के संपर्क में थी। दोनों हाल ही में देवास में किराए के मकान में रहने लगे थे, जहां प्रिया ने लोकेंद्र को अपना पति बताकर मकान लिया था।

घटना की रात पड़ोस में बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद प्रिया और लोकेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। प्रिया कुछ देर के लिए बाहर चली गई थी, उसी दौरान यह हृदय विदारक वारदात हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब मामले में हत्या और बाल संरक्षण कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

देवास में लिव-इन पार्टनर ने दो मासूमों की बेरहमी से हत्या की, तकिए से दबाकर ली मासूमों की जान

Dewas, MP

 पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोकेंद्र उर्फ राहुल मालवीय ने दोनों बच्चों की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की। बच्ची के शरीर पर मारपीट के निशान भी पाए गए हैं। यह हत्या शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच की बताई जा रही है।

मां प्रिया यादव बच्चों को लेकर सुबह अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी और पिछले डेढ़ साल से लोकेंद्र के संपर्क में थी। दोनों हाल ही में देवास में किराए के मकान में रहने लगे थे, जहां प्रिया ने लोकेंद्र को अपना पति बताकर मकान लिया था।

घटना की रात पड़ोस में बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद प्रिया और लोकेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। प्रिया कुछ देर के लिए बाहर चली गई थी, उसी दौरान यह हृदय विदारक वारदात हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब मामले में हत्या और बाल संरक्षण कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-dewas-a-live-in-partner-brutally-suppressed-the-innocents-life/article-29700

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.