सिवनी में सूने घर को बनाया निशाना: लाखों की चोरी, जेवर-नकदी लेकर चोर फरार

Seoni, MP

लखनादौन मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 स्थित अयोध्या बस्ती में शनिवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए वहां से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब ₹2 लाख से अधिक का माल चुरा लिया।

 जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल पटेल का परिवार गांव गया हुआ था। इस दौरान घर खाली देख चोरों ने ताला तोड़ा और अलमारी को निशाना बनाया। जब परिवार रविवार सुबह घर लौटा, तो दरवाजा टूटा हुआ और घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी में रखा सामान पूरी तरह खंगाल दिया गया था।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

चोरी की सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों ने बताया कि चोरों ने सोने-चांदी के गहनों के अलावा नगदी भी उड़ाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी में ₹2 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है, लेकिन वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।

सीसीटीवी नहीं होने से पहचान में दिक्कत

पुलिस ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई, वहां या आसपास किसी भी जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था, जिससे चोरों की पहचान कर पाना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में लखनादौन क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सिवनी में सूने घर को बनाया निशाना: लाखों की चोरी, जेवर-नकदी लेकर चोर फरार

Seoni, MP

 जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल पटेल का परिवार गांव गया हुआ था। इस दौरान घर खाली देख चोरों ने ताला तोड़ा और अलमारी को निशाना बनाया। जब परिवार रविवार सुबह घर लौटा, तो दरवाजा टूटा हुआ और घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी में रखा सामान पूरी तरह खंगाल दिया गया था।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

चोरी की सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों ने बताया कि चोरों ने सोने-चांदी के गहनों के अलावा नगदी भी उड़ाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी में ₹2 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है, लेकिन वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।

सीसीटीवी नहीं होने से पहचान में दिक्कत

पुलिस ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई, वहां या आसपास किसी भी जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था, जिससे चोरों की पहचान कर पाना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में लखनादौन क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thieves-escaped-with-a-target-of-millions-targeting-a-house/article-29688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.