सड़क पर कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, दोस्त गंभीर: आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, बल तैनात

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले में आपसी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। कसडोल थाना क्षेत्र के मड़कड़ा गांव में दो युवकों ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 वारदात के बाद जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

घटना के समय सड़क पर ही गिर पड़े दोनों दोस्त
1 अगस्त की शाम करीब 5 बजे झबड़ी गांव के रहने वाले नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक (24) और उसका दोस्त मेमचंद कौशिक (27) मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे। तभी आरोपियों लकी केवट और अजय केवट ने उन्हें देखकर हमला करने की योजना बनाई। दोनों ने घेरकर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

एक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर
राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नानू की मौत हो गई। वहीं मेमचंद को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गांव में बवाल, पुलिस पर पथराव
घटना के बाद जब पुलिस रात में आरोपियों को पकड़ने मड़कड़ा गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। गांव में तनाव को देखते हुए ASP अभिषेक सिंह ने 40 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाला और घंटों मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गांववालों का आरोप, पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की
ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक नानू और घायल मेमचंद ने पहले आरोपियों से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पथराव हुआ।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, जांच जारी
पुलिस पूछताछ में लकी और अजय ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सड़क पर कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, दोस्त गंभीर: आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, बल तैनात

Baloda Bazar, cg

 वारदात के बाद जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

घटना के समय सड़क पर ही गिर पड़े दोनों दोस्त
1 अगस्त की शाम करीब 5 बजे झबड़ी गांव के रहने वाले नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक (24) और उसका दोस्त मेमचंद कौशिक (27) मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे। तभी आरोपियों लकी केवट और अजय केवट ने उन्हें देखकर हमला करने की योजना बनाई। दोनों ने घेरकर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

एक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर
राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नानू की मौत हो गई। वहीं मेमचंद को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गांव में बवाल, पुलिस पर पथराव
घटना के बाद जब पुलिस रात में आरोपियों को पकड़ने मड़कड़ा गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। गांव में तनाव को देखते हुए ASP अभिषेक सिंह ने 40 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाला और घंटों मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गांववालों का आरोप, पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की
ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक नानू और घायल मेमचंद ने पहले आरोपियों से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पथराव हुआ।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, जांच जारी
पुलिस पूछताछ में लकी और अजय ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/stoned-force-deployed-on-police-on-the-arrest-of-friend/article-29672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.