रायगढ़ में मवेशियों को कुचलने से मचा बवाल: 2 की मौत, गौसेवकों का चक्काजाम

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा बीती रात रायगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर भेलवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद स्थानीय गौसेवा संगठन के सदस्यों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की रात लगभग 12 बजे कुछ मवेशी सड़क किनारे बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेज गति से आया और मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में मौके पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने उचित जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

पुसौर में भी हुआ था मवेशियों से जुड़ा हादसा

इसी प्रकार की एक अन्य घटना 1 अगस्त को पुसौर में घटी, जहां मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में भी दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वाहन चंद्रपुर की ओर से आ रहा था और अनियंत्रित होकर पलट गया। सरपंच लीलाधर चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में मवेशियों को कुचलने से मचा बवाल: 2 की मौत, गौसेवकों का चक्काजाम

Raigarh, CG

यह हादसा बीती रात रायगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर भेलवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद स्थानीय गौसेवा संगठन के सदस्यों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की रात लगभग 12 बजे कुछ मवेशी सड़क किनारे बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेज गति से आया और मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में मौके पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने उचित जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

पुसौर में भी हुआ था मवेशियों से जुड़ा हादसा

इसी प्रकार की एक अन्य घटना 1 अगस्त को पुसौर में घटी, जहां मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में भी दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वाहन चंद्रपुर की ओर से आ रहा था और अनियंत्रित होकर पलट गया। सरपंच लीलाधर चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bawal-2-died-due-to-crushing-cattle-in-raigad/article-29696

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.