- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल फटने से हुआ हादसा
धमतरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल फटने से हुआ हादसा
Dhamtari. CG
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बिजली गिरने से उसका मोबाइल फोन फट गया, जिससे वह मौके पर ही ज़मीन पर गिर पड़ा। यह हृदयविदारक घटना भटगांव क्षेत्र की है, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
मृतक की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात काम से लौटने के बाद अपने घर के पीछे बाड़ी में टाइल्स लगाने के काम का मुआयना कर रहा था। उसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज़ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दुर्भाग्यवश रोहित बिजली की चपेट में आ गया और उसके पास रखा मोबाइल फोन विस्फोट के साथ फट गया।
बिजली गिरने की तेज आवाज़ सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आकाशीय बिजली और तेज़ गर्जना की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए