जासूसी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने पकड़ी ‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूबर, पाकिस्तान से था संपर्क

Jagran Desk

On

हरियाणा के हिसार में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। उस पर गंभीर आरोप हैं कि वह भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां पाकिस्तान को लीक कर रही थी। ज्योति ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है और उसकी गिरफ्तारी न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से हुई है। इसके अलावा, पुलिस ने उसके साथ मिलकर काम कर रहे पांच अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में ज्योति अपने चैनल के लिए शूटिंग के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी। वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी, अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश ने उसे ISI के अधिकारियों से जोड़ा, जिनके संपर्क में आकर ज्योति ने कई संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी। इनमें भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दानिश वीजा और पैसों के लालच में लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था। दानिश के इशारे पर अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल छह पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ज्योति भी शामिल है। पूछताछ में ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ संपर्क होने की बात कबूल की है।

इस मामले में पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और जांच अभी जारी है। साथ ही अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

पिछले मामले भी उजागर

हरियाणा के कैथल से भी एक कॉलेज छात्र देवेंद्र सिंह ढिल्लों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र ने करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान जाकर वहां के खुफिया अधिकारी से संपर्क किया था। उसने आईएसआई के इशारे पर भारतीय सैन्य ठिकानों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

जासूसी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने पकड़ी ‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूबर, पाकिस्तान से था संपर्क

Jagran Desk

पुलिस के मुताबिक, साल 2023 में ज्योति अपने चैनल के लिए शूटिंग के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी। वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी, अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश ने उसे ISI के अधिकारियों से जोड़ा, जिनके संपर्क में आकर ज्योति ने कई संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी। इनमें भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दानिश वीजा और पैसों के लालच में लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था। दानिश के इशारे पर अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल छह पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ज्योति भी शामिल है। पूछताछ में ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ संपर्क होने की बात कबूल की है।

इस मामले में पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और जांच अभी जारी है। साथ ही अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

पिछले मामले भी उजागर

हरियाणा के कैथल से भी एक कॉलेज छात्र देवेंद्र सिंह ढिल्लों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र ने करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान जाकर वहां के खुफिया अधिकारी से संपर्क किया था। उसने आईएसआई के इशारे पर भारतीय सैन्य ठिकानों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/haryana-police-caught-the-woman-youtuber-pakistan-was-leaking-confidential/article-21265

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.