छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 20 माओवादी गिरफ्तार

Raipur, CG

On

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की संयुक्त सुरक्षा रणनीति को एक और अहम सफलता मिली है। तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी और उसके घने जंगलों में चलाए जा रहे व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 20 माओवादियों को भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई को तेलंगाना पुलिस और विशेष बलों द्वारा वेंकटापुरम, वाजेड़ु और कन्नायिगुड़ेम थाना क्षेत्रों में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में एक डिवीजन कमेटी सदस्य (DVCM), पांच एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और 14 अन्य सक्रिय पार्टी सदस्य शामिल हैं। यह गिरोह एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता ने उनकी योजना को विफल कर दिया।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले चलाए गए ऑपरेशन में 31 माओवादी मारे गए थे, जिसमें सुरक्षा बलों ने वीरता दिखाते हुए कई आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। हालांकि इस ऑपरेशन में कुछ जवानों की शहादत और कुछ के घायल होने की भी खबर सामने आई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी कर्रेगुट्टा के जंगलों में IED बिछाकर गोरिल्ला युद्ध के लिए बेस बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने 8 अप्रैल को स्थानीय आदिवासियों को जंगल में प्रवेश से मना करते हुए चेतावनी भी दी थी, जिससे इस क्षेत्र में डर और अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नक्सली तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में फैले माओवादी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। उनकी गिरफ्तारी से केवल एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है, बल्कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर आमजन में विश्वास भी मजबूत हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संयुक्त अभियान की सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की रणनीति अब और भी अधिक प्रभावशाली हो रही है। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियानों की संभावना जताई जा रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 20 माओवादी गिरफ्तार

Raipur, CG

इस कार्रवाई को तेलंगाना पुलिस और विशेष बलों द्वारा वेंकटापुरम, वाजेड़ु और कन्नायिगुड़ेम थाना क्षेत्रों में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में एक डिवीजन कमेटी सदस्य (DVCM), पांच एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और 14 अन्य सक्रिय पार्टी सदस्य शामिल हैं। यह गिरोह एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता ने उनकी योजना को विफल कर दिया।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले चलाए गए ऑपरेशन में 31 माओवादी मारे गए थे, जिसमें सुरक्षा बलों ने वीरता दिखाते हुए कई आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। हालांकि इस ऑपरेशन में कुछ जवानों की शहादत और कुछ के घायल होने की भी खबर सामने आई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी कर्रेगुट्टा के जंगलों में IED बिछाकर गोरिल्ला युद्ध के लिए बेस बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने 8 अप्रैल को स्थानीय आदिवासियों को जंगल में प्रवेश से मना करते हुए चेतावनी भी दी थी, जिससे इस क्षेत्र में डर और अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नक्सली तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में फैले माओवादी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। उनकी गिरफ्तारी से केवल एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है, बल्कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर आमजन में विश्वास भी मजबूत हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संयुक्त अभियान की सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की रणनीति अब और भी अधिक प्रभावशाली हो रही है। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियानों की संभावना जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/great-success-of-security-forces-on-chhattisgarh-telangana-border-20-maoists/article-21261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.