डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट, नाइट ड्यूटी से लौट रहे चिकित्सक को पहुंचा गंभीर चोट, वीडियो वायरल

Shahdol, MP

On

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी शुक्रवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ITI के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोका और देर रात बाहर रहने के कारण पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान डॉ. कौशलेंद्र ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मारपीट में घायल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच इस विवाद ने इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद पुलिसकर्मी इस मामले को लेकर नाराज हैं, वहीं अन्य डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी भी दी है। शनिवार को डॉक्टरों की ओर से कमिश्नर और आईजी को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में संज्ञान में लिया गया है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि वे केवल ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि थाने में भी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट, नाइट ड्यूटी से लौट रहे चिकित्सक को पहुंचा गंभीर चोट, वीडियो वायरल

Shahdol, MP

इसी दौरान ITI के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोका और देर रात बाहर रहने के कारण पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान डॉ. कौशलेंद्र ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मारपीट में घायल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच इस विवाद ने इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद पुलिसकर्मी इस मामले को लेकर नाराज हैं, वहीं अन्य डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी भी दी है। शनिवार को डॉक्टरों की ओर से कमिश्नर और आईजी को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में संज्ञान में लिया गया है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि वे केवल ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि थाने में भी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/serious-injury-to-the-doctor-returning-from-the-assault-between/article-21263

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.